Uturn Time
Breaking
सर्विस लेन बनी भारी वाहनों की पार्किंग, हादसों का खतरा बढ़ा, लोगों ने चालान और टोइंग कार्रवाई की उठाई मांग Fazilka: फाजिल्का में बड़ी कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद Chandigarh: हरियाणा में शिक्षा सुधार का रोडमैप तैयार, ‘विजन-2047’ पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक Chandigarh: पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत 3,282 लाभार्थियों को DBT से मिलेगा सीधा लाभ: डॉ. बलजीत कौर रेलवे स्टेशन और लाइनों पर मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद Amritsar: अमृतसर में बड़ा अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार Chandigarh: पंजाब में खाद संकट के आरोपों पर केंद्र का जवाब, पर्याप्त स्टॉक होने का दावा Chandigarh: पंजाब में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत की तैयारी, पासिंग फीस वृद्धि पर कानूनी समाधान पर विचार: हरपाल सिंह चीमा Chandigarh:भगवंत मान ने वीडियो को बताया मनगढ़ंत, विपक्ष पर साधा निशाना, वायरल क्लिप पूरी तरह से झूठी और भ्रामक है New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी और एंडी जेसी की मुलाकात, भारत में निवेश बढ़ाने पर बनी सहमति अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क बेनकाब, अफगान नागरिक समेत 7 अरेस्ट, 2 सब मशीन गन और 30.38 लाख हवाला राशि मिली New Delhi: आपातकाल इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था : रविशंकर प्रसाद
Logo
Uturn Time
11.45 लाख मीट्रिक टन यूरिया व 1.80 लाख मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध, वितरण पर राज्य सरकार पर निगरानी की जिम्मेदारी
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब में यूरिया और डीएपी खाद की कमी को लेकर उठ रही अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में खरीफ 2026 सीजन के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। केंद्र के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की संयुक्त सचिव वंदना प्रेयशी द्वारा भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को भेजे गए जवाब में बताया गया है कि पंजाब को कुल 11,45,000 मीट्रिक टन यूरिया और 1,80,000 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराया गया है, जो राज्य की अनुमानित आवश्यकता से अधिक है। क्लोजिंग स्टॉक भी पर्याप्त, केंद्र का दावा मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में पंजाब में पहले से ही 4,27,000 मीट्रिक टन यूरिया और 98,000 मीट्रिक टन डीएपी का क्लोजिंग स्टॉक मौजूद है। केंद्र ने दावा किया है कि आपूर्ति और स्टॉक दोनों स्तर पर स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। भाजपा का आरोप: किसानों तक पहुंचे खाद भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि खाद की कोई कमी नहीं है और यह सीधे किसानों की प्राथमिकता से जुड़ा विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब यह जिम्मेदारी राज्य सरकार की है कि वह खाद को जिला और ब्लॉक स्तर तक किसानों तक सुचारु रूप से पहुंचाए। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग ढिल्लों ने कहा कि उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत जमाखोरी, कालाबाजारी और अधिक कीमत पर बिक्री रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों तक खाद समय पर नहीं पहुंचती, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार पर होगी। उन्होंने आप सरकार से मांग की कि राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में पारदर्शी और समयबद्ध वितरण प्रणाली सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।