Uturn Time
Breaking
पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान फायरिंग, एक युवक जख्मी सरपंचों के लिए 10,000 और 2027 की ओर मान का चुपचाप बढ़ता कदम सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम मामलों में पंजाब, हरियाणा और 14 अन्य राज्यों में छापेमारी की कनाडा का पहली बार बड़ा खुलासा, कहा - जून 1985 में एयर इंडिया के कनिष्क विमान हादसे के लिए खालिस्तानी ज़िम्मेदार सर्विस लेन बनी भारी वाहनों की पार्किंग, हादसों का खतरा बढ़ा, लोगों ने चालान और टोइंग कार्रवाई की उठाई मांग Fazilka: फाजिल्का में बड़ी कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद Chandigarh: हरियाणा में शिक्षा सुधार का रोडमैप तैयार, ‘विजन-2047’ पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक Chandigarh: पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत 3,282 लाभार्थियों को DBT से मिलेगा सीधा लाभ: डॉ. बलजीत कौर रेलवे स्टेशन और लाइनों पर मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद Amritsar: अमृतसर में बड़ा अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार Chandigarh: पंजाब में खाद संकट के आरोपों पर केंद्र का जवाब, पर्याप्त स्टॉक होने का दावा Chandigarh: पंजाब में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत की तैयारी, पासिंग फीस वृद्धि पर कानूनी समाधान पर विचार: हरपाल सिंह चीमा
Logo
Uturn Time
मिलन लुधियाना/यूटर्न/25 जून। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किए गए सलेम टाबरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी सर्विस लेन अब भारी वाहनों की पार्किंग का रूप धारण करती जा रही है। सड़क किनारे लंबे समय से खड़े ट्रक, मालवाहक वाहन और अन्य कमर्शियल वाहन राहगीरों तथा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। कई स्थानों पर भारी वाहन सड़क के कटों और यू-टर्न के समीप खड़े किए जा रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, नई स्ट्रीट लाइटें और अन्य सुविधाएं तो विकसित की गई हैं, लेकिन सर्विस लेन पर लगातार खड़े रहने वाले भारी वाहनों के कारण पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों के अनुसार अब यह सर्विस लेन धीरे-धीरे स्थायी पार्किंग स्थल में तब्दील होती जा रही है और दिन के अधिकांश समय यहां ट्रक और अन्य बड़े वाहन खड़े दिखाई देते हैं। क्रॉसिंग के पास खड़े रहते है वाहन क्षेत्रवासियों के अनुसार कई भारी वाहन हाईवे के कट और मोड़ के पास भी खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहनों की दृश्यता प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण दोपहिया चालकों और अन्य वाहन चालकों को अचानक रास्ता बदलना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। बार बार की जा रही शिकायतें स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्ती नहीं होने के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सर्विस लेन को पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन से मांग की है कि सर्विस लेन को अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। लोगों ने मांग की है कि इन रॉन्ग साइड खड़े वाहनों के चालान करना जरुरी है। ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। ----