Uturn Time
Breaking
सर्विस लेन बनी भारी वाहनों की पार्किंग, हादसों का खतरा बढ़ा, लोगों ने चालान और टोइंग कार्रवाई की उठाई मांग Fazilka: फाजिल्का में बड़ी कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद Chandigarh: हरियाणा में शिक्षा सुधार का रोडमैप तैयार, ‘विजन-2047’ पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक Chandigarh: पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत 3,282 लाभार्थियों को DBT से मिलेगा सीधा लाभ: डॉ. बलजीत कौर रेलवे स्टेशन और लाइनों पर मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद Amritsar: अमृतसर में बड़ा अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार Chandigarh: पंजाब में खाद संकट के आरोपों पर केंद्र का जवाब, पर्याप्त स्टॉक होने का दावा Chandigarh: पंजाब में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत की तैयारी, पासिंग फीस वृद्धि पर कानूनी समाधान पर विचार: हरपाल सिंह चीमा Chandigarh:भगवंत मान ने वीडियो को बताया मनगढ़ंत, विपक्ष पर साधा निशाना, वायरल क्लिप पूरी तरह से झूठी और भ्रामक है New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी और एंडी जेसी की मुलाकात, भारत में निवेश बढ़ाने पर बनी सहमति अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क बेनकाब, अफगान नागरिक समेत 7 अरेस्ट, 2 सब मशीन गन और 30.38 लाख हवाला राशि मिली New Delhi: आपातकाल इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था : रविशंकर प्रसाद
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 जून। रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइनों और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 7 चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमालपुर के रहने वाले शिव कुमार उर्फ शिब्बू के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एडीसीपी समीर वर्मा और एसीपी सेंट्रल अनिल कुमार भनोट के नेतृत्व में थाना डिवीजन नंबर-1 की टीम द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ संयुक्त रूप से की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे काबू किया। पुलिस ने उसे 22 जून को 4 चोरीशुदा मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी रेलवे स्टेशन लुधियाना, रेलवे लाइनों और घंटाघर क्षेत्र में मोबाइल चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। इस संबंध में थाना कोतवाली ने मामला दर्ज किया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर 24 जून को विभिन्न कंपनियों के 3 और चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 7 चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। ----