Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Chandigarh: भाजपा में शामिल सांसद केस में हाई कोर्ट का पंजाब सरकार पर तीखा रुख - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Dehradun: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में किया कैलाश उत्सव का शुभारंभ Panipat: हुकटा प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महीपाल डांडा को सौंपा ज्ञापन Zirakpur: वोटर सूचियों में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से की शिकायत Zirakpur: सीएचसी ढकोली में पार्किंग शुल्क विवाद गहराया, वन विभाग ने हटवाए बोर्ड Derabassi: 11 मई से लैंड मॉर्गेज बैंकों के बाहर पक्के धरने देंगे किसान Zirakpur: दीवार फांद घर में घुसने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध Zirakpur: चलती एक्टिवा से गिरी महिला, अचानक चक्कर आने से हुआ हादसा Zirakpur: पुकार एनजीओ का ‘लक्ष्य प्रोजेक्ट’: जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी किट Zirakpur: अंडरपास पर ओवरहेड बैरियर लगाए, बड़े वाहनों पर लगेगी रोक Panchkula: पत्रकार मामले में विभागीय जांच शुरू, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देश Jagran: सफाई कर्मियों के प्रांतीय संघर्ष को कमजोर करने वाले 'दिल्ली के प्यादों' से सावधान रहें: अरुण गिल Panchkula: पंचकूला नगर निगम चुनाव-2026 की सभी तैयारियां पूरी: उपायुक्त सतपाल शर्मा
Logo
Uturn Time
"भाजपा में शामिल सांसद की याचिका पर हाई कोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार"
चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए एक राज्यसभा सांसद से जुड़े मामले में पंजाब सरकार से कड़ा जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा कि यदि सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार “छुपन-छुपाई” का रवैया नहीं अपना सकती। अदालत ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति, खासकर जनप्रतिनिधि, के खिलाफ मामला दर्ज है तो उसे इसकी जानकारी मिलना उसका कानूनी अधिकार है। याचिकाकर्ता सांसद की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पार्टी बदलने के बाद विभिन्न समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुईं कि पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। हालांकि अब तक न एफआईआर नंबर बताए गए, न संबंधित थाना और न ही धाराओं की जानकारी दी गई। अदालत को यह भी बताया गया कि इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय को लिखित रूप से जानकारी मांगी गई थी, लेकिन वहां से भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा कि यदि कोई मामला दर्ज है तो उसकी प्रति उपलब्ध करवाई जाए ताकि कानून के अनुसार अपना पक्ष रखा जा सके। वहीं पंजाब सरकार की ओर से पेश विशेष अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि याचिका मीडिया रिपोर्टों और आशंकाओं पर आधारित है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार के पास यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि वास्तव में किसी जिले में एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं और इसके लिए अलग-अलग जिलों से रिपोर्ट मंगानी होगी। इस पर अदालत ने हैरानी जताते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह कहना कि उसे अपने ही मामलों की जानकारी नहीं है, प्रथम दृष्टया असामान्य प्रतीत होता है। अदालत ने यह भी कहा कि यदि एक सांसद अदालत में आकर आशंका जता रहा है तो सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हालांकि अदालत ने यह साफ किया कि केवल आशंका के आधार पर व्यापक सुरक्षा देना संभव नहीं है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही अगली सुनवाई तक संबंधित सांसद के खिलाफ अदालत की अनुमति के बिना कोई कार्रवाई न करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।