Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Zirakpur: चलती एक्टिवा से गिरी महिला, अचानक चक्कर आने से हुआ हादसा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
तमिलनाडु में सत्ता समीकरण बदले, विजय की पार्टी को मिला बहुमत का समर्थन Dehradun: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में किया कैलाश उत्सव का शुभारंभ Panipat: हुकटा प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महीपाल डांडा को सौंपा ज्ञापन Zirakpur: वोटर सूचियों में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से की शिकायत Zirakpur: सीएचसी ढकोली में पार्किंग शुल्क विवाद गहराया, वन विभाग ने हटवाए बोर्ड Derabassi: 11 मई से लैंड मॉर्गेज बैंकों के बाहर पक्के धरने देंगे किसान Zirakpur: दीवार फांद घर में घुसने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध Zirakpur: चलती एक्टिवा से गिरी महिला, अचानक चक्कर आने से हुआ हादसा Zirakpur: पुकार एनजीओ का ‘लक्ष्य प्रोजेक्ट’: जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी किट Zirakpur: अंडरपास पर ओवरहेड बैरियर लगाए, बड़े वाहनों पर लगेगी रोक Panchkula: पत्रकार मामले में विभागीय जांच शुरू, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देश Jagran: सफाई कर्मियों के प्रांतीय संघर्ष को कमजोर करने वाले 'दिल्ली के प्यादों' से सावधान रहें: अरुण गिल
Logo
Uturn Time
"राहगीरों की मदद से बची जान, 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल"
ज़ीरकपुर: चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला चलती एक्टिवा से गिरकर घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला जीरकपुर से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक चक्कर आने के कारण वह संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई। घायल महिला की पहचान सपना (38) पत्नी अशोक के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की। घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी गई, जिसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। सड़क सुरक्षा कर्मियों ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद बिना देरी किए इलाज के लिए ढकोली अस्पताल पहुंचाया। हादसे के दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहगीरों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पीछे से आ रहे वाहन समय पर नहीं रुकते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। मौके पर मौजूद लोगों ने न केवल महिला को संभाला, बल्कि ट्रैफिक को भी नियंत्रित करने में सहयोग किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अचानक चक्कर आना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस और सड़क सुरक्षा टीम ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।