ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Zirakpur: सीएचसी ढकोली में पार्किंग शुल्क विवाद गहराया, वन विभाग ने हटवाए बोर्ड - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
"फॉरेस्ट जमीन पर फीस वसूली नियमों के खिलाफ, तुरंत बंद करवाई गई वसूली"
ज़ीरकपुर: ढकोली स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में पार्किंग शुल्क को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। वीरवार को मामले ने नया मोड़ तब लिया जब वन विभाग की टीम ने अस्पताल के बाहर लगाए गए पार्किंग बोर्ड और शुल्क संबंधी पर्चियां हटवा दीं। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि जिस जमीन पर पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था, वह फॉरेस्ट विभाग के अधीन आती है और वहां किसी भी प्रकार की फीस वसूली नियमों के खिलाफ है। विभाग की कार्रवाई के बाद संबंधित स्थान पर पार्किंग शुल्क की वसूली तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सीएचसी ढकोली के बाहर वाहन पार्क करने वाले लोगों से शुल्क लिया जा रहा था, जिससे मरीजों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी। शिकायतें मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। शुक्रवार को विभाग ने दोबारा निरीक्षण करते हुए अस्पताल प्रशासन को नोटिफिकेशन की कॉपी भी सौंपी। विभाग ने साफ किया कि फॉरेस्ट भूमि का व्यावसायिक उपयोग या वहां शुल्क लेना नियमों के विरुद्ध है। हालांकि अस्पताल परिसर के अंदर बनी पार्किंग में शुल्क वसूली अभी भी जारी है। वर्तमान व्यवस्था के तहत दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 20 रुपये फीस निर्धारित की गई है। अस्पताल प्रशासन केवल गेट के भीतर खड़े किए गए वाहनों से ही शुल्क ले रहा है। इस मामले में सीएचसी ढकोली के एसएमओ डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि वन विभाग का नोटिफिकेशन प्राप्त हो चुका है और अब अस्पताल प्रशासन कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। फिलहाल अंदर की पार्किंग व्यवस्था यथावत रहेगी। पार्किंग शुल्क को लेकर छिड़े इस विवाद के बाद मरीजों और उनके परिजनों के बीच चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ पहले ही परेशानी बढ़ा रहा था, वहीं अब विभागों के बीच विवाद सामने आने से मामला और अधिक गर्मा गया है।