Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
"यूनिवर्सिटी अनुबंधित शिक्षकों के लिए जॉब सिक्योरिटी एक्ट बनाने की मांग"
पानीपत (निर्मल सिंह): यु-टर्न 8 मई। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा से मुलाकात कर विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों के लिए जॉब सिक्योरिटी एक्ट बनाकर रोजगार सुरक्षित करने की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि विधानसभा सदन में भी सरकार द्वारा अनुबंधित शिक्षकों की जॉब सिक्योरिटी के संबंध में सकारात्मक बात कही जा चुकी है तथा इस विषय पर उच्च अधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इस दिशा में उचित कदम उठाएगी और शिक्षकों को विश्वास बनाए रखना चाहिए। हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि हरियाणा राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1400 अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों के लिए शीघ्र “हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक सेवा-सुरक्षा (जॉब सिक्योरिटी) एक्ट” बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कॉलेजों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरर्स, पॉलिटेक्निक के गेस्ट टीचर्स, स्कूलों के गेस्ट टीचर्स तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम सहित अन्य अनुबंधित कर्मचारियों के लिए सेवा-सुरक्षा संबंधी एक्ट पास किए गए हैं, उसी प्रकार विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को भी रोजगार सुरक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षक पिछले दो वर्षों से लगातार अपने अधिकारों एवं रोजगार सुरक्षा की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक केवल विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों के लिए अलग से एक्ट नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि यह बिल पारित होकर एक्ट का रूप लेता है, तो सभी अनुबंधित शिक्षकों को सेवा-सुरक्षा का लाभ मिलेगा और वे अधिक निष्ठा, समर्पण एवं मनोयोग के साथ अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इस अवसर पर हुकटा प्रतिनिधिमंडल में डॉ. मीनू एवं डॉ. मीनाक्षी भी उपस्थित रहीं।