ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Derabassi: 11 मई से लैंड मॉर्गेज बैंकों के बाहर पक्के धरने देंगे किसान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
"चेक वापस लेने और वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू करने की मांग"
डेराबस्सी: भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) ब्लॉक डेराबस्सी की एक अहम बैठक ब्लॉक कार्यकारी प्रधान जसपाल सिंह भांखर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कन्वीनर जसविंदर सिंहf टिवाणा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला फरीदकोट में लैंड मॉर्गेज बैंक के बाहर लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर धरना जारी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। यूनियन ने मांग की कि बैंक किसानों से लिए गए चेक वापस करे और डिफॉल्टर किसानों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। किसानों का कहना है कि सरकार इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसी के चलते बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 मई से पूरे पंजाब में लैंड मॉर्गेज बैंकों के बाहर पक्के धरने शुरू किए जाएंगे। इसके तहत जिला मोहाली के डेराबस्सी ब्लॉक में भी लैंड मॉर्गेज बैंक के बाहर धरना दिया जाएगा। बैठक में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताई गई। नेताओं ने बताया कि गांवों में लगातार भैंस चोरी, ट्यूबवेलों से तार, स्टार्टर और मोटर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। यूनियन नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए और चोरी हुआ सामान व पशुधन जल्द से जल्द बरामद कर पीड़ित किसानों को लौटाया जाए। इस मौके पर प्रेम सिंह राणा, सुभाष राणा, गुरचरण सिंह जौला, मनजीत सिंह, हरी सिंह दप्पर, राजपाल मल्कपुर, सेवा सिंह आलमगीर, हरपाल सिंह बैरामाजरा, करनैल सिंह टिवाणा, परमजीत सिंह बसोली, तेजिंदर सिंह और रणधीर सिंह भांखरपुर सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।