Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब में आज (25 जून) से शुरू होगी घर-घर मतदाता गणना, 24 जुलाई तक चलेगा अभियान Chandigarh: एनआरआई मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सरकार की प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह Jaipur: 4 जुलाई को राजस्थान दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, पचपदरा रिफाइनरी राष्ट्र को करेंगे समर्पित New Delhi: भगवंत मान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, राज्यपाल को पत्र लिखकर तरुण चुघ ने उठाए गंभीर सवाल New Delhi: दिल्ली में अंबेडकर विश्वविद्यालय का नया अत्याधुनिक कैंपस बनेगा, 1,668 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी Dehradun: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पूरे देश का संकल्प बना : जेपी नड्डा Rudraprayag: केदारनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था, अब तक 13.21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Jammu: अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने श्रीराम मंदिर पहुंचे नगर निगम आयुक्त Shimla: हिमाचल में टली एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल, वार्ता सफल होने के बाद यूनियन ने वापस लिया फैसला Chandigarh: पंजाब के सरपंचों को बड़ा तोहफा, मानदेय 2,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह किया गया New Delhi: मॉनसून से पहले अलर्ट मोड पर दिल्ली सरकार, डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए तैयारियां तेज Sirsa: सिरसा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
Logo
Uturn Time
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्लिनिक बंद
सूरत: सूरत में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गर्भपात रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान एक अस्पताल में नियमों के विरुद्ध गर्भपात किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद संबंधित अस्पताल को सील कर दिया गया। मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। वराछा रोड स्थित ममता मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर इस पूरे गोरखधंधे का पर्दाफाश किया।मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि टीम ने अस्पताल के पहले और दूसरे माले पर जांच की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध रूप से गर्भपात के लिए आई तीन गर्भवती महिलाएं मिलीं। पूछताछ में अस्पताल में काम करने वाली एक सफाई कर्मचारी ने बताया कि रामगोपाल खंडेलवाल नामक फार्मासिस्ट यहां महिलाओं के ऑपरेशन करता है। छापेमारी के दौरान मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर एक गर्भवती महिला मौके से फरार हो गई, जबकि अन्य दो महिलाओं को आगे की जांच और उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ममता हॉस्पिटल को सील कर दिया है। वराछा पुलिस ने फार्मासिस्ट रामगोपाल खंडेलवाल की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अब इस अवैध रैकेट में अन्य डॉक्टरों या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही हैं।