Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चरणजीत सिंह चन्न जगरांव/यूटर्न/8 फरवरी। शहर में समाज सेवा का पर्याय बन चुकी कर भला हो भला सोसाइटी ने रविवार को एक बार फिर मानवता की सेवा में एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अरोड़ा प्रॉपर्टी एडवाइजर के कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में संस्था ने 65 जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन वितरित किया। संस्था के चेयरमैन रोहित अरोड़ा ने बताया कि यह वर्ष 2026 का उनका 13वां बड़ा प्रोजेक्ट है। उन्होंने गर्व के साथ साझा किया कि संस्था पिछले 68 महीनों से बिना रुके, हर महीने जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करवा रही है। इस मुहिम का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का कोई भी परिवार भूखा न सोए और उन्हें दैनिक जीवन में राहत मिल सके। इस पुनीत कार्य में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन रोहित अरोड़ा, सरपरस्त सुनील बजाज, प्रधान विशाल शर्मा, कैशियर नीरज कटारिया, पीआरओ ननेश गांधी, सचिव कंवल कक्कड़, वाइस चेयरमैन मदन लाल अरोड़ा, वाइस प्रेसिडेंट राहुल, शुभम अरोड़ा, शुभांश, राजन बजाज, मोहित जैन और मनोज शामिल हुए। ----