ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
सेक्टर 31 थाना पुलिस ने 24 घंटे में हत्या में तीन आरोपियों को दबोचा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 07 Feb | सेक्टर 31 थाना पुलिस ने अपहरण कर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन सेक्टर-31 की टीम द्वारा की गई, जिसका नेतृत्व सेक्टर 31 थाना इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने किया। टीम ने FIR नंबर 23 दिनांक 6 फरवरी 2026, भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को वायरलेस के माध्यम से सूचना मिली कि हल्लोमाजरा स्थित दीप कॉम्प्लेक्स में एक व्यक्ति गंभीर हालत में है। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता विजय कुमार ने बताया कि वह और उसका रिश्तेदार सुषिल उर्फ साहिल एक टैक्सी कार (मारुति अर्टिगा) में हरियाणा के पेहोवा गए थे। शाम को लौटते समय साहिल ने विजय कुमार को हल्लोमाजरा रविदास मंदिर के पास उतार दिया। कुछ समय बाद, लगभग 4:30 बजे विजय कुमार ने देखा कि मोटरसाइकिलों पर सवार 3-4 युवकों ने साहिल को जबरन कार से बाहर निकाला और उसका अपहरण कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि साहिल का पहले ज़ीरकपुर में एक सड़क हादसे से संबंध रहा था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। अपहरण के बाद पीट-पीटकर हत्या की जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल को अपहरण कर ज़ीरकपुर के प्रीत कॉलोनी ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर हालत में आरोपी उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है: पकड़े गए आरोपियों की पहचान थ्री बीआरडी निवासी मोहित, जीरकपुर निवासी रजनीश कुमार उर्फ अड्डी उर्फ किलविश जबकि तीसरे आरोपी की पहचान जीरकपुर सुरेंदर एन्क्लेव निवासी रमन सिंह उर्फ नेगी के रूप में हुई | तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। सेक्टर 31 थाना इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आपराधिक रिकॉर्ड • आरोपी मोहित: कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं • आरोपी रजनीश कुमार: एक मामला दर्ज (PS ज़ीरकपुर) • आरोपी रमन सिंह: कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।