लुधियाना/यूटर्न/7 फरवरी। वेद प्रचार मंडल पंजाब द्वारा रणजोध सिंह, प्रधान रामगढ़िया एजुकेशनल काउंसिल लुधियाना के सानिध्य एवं मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य के मार्गदर्शन में मंडल के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कुंदन लाल शर्मा की स्मृति में अन्त: महाविद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज, लुधियाना में किया गया। समारोह की अध्यक्षता डा. नीना सेठ पजनी, प्रिंसिपल गोबिंदगढ़ पब्लिक कॉलेज खन्ना ने की। समारोह का उद्घाटन अनिल जैन, प्रधान के.एम.आर. डी. जैन कॉलेज फॉर वूमेन, मलेरकोटला तथा दर्शन अरोड़ा, अध्यक्ष, लुधियाना सिटीजन काउंसिल ने दीप प्रज्वलित करके किया। नमिता राज सिंह पूर्व प्रिंसिपल, गोल्डन अर्थ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुल्लापुर तथा रोशनकांत शर्मा, प्रधान, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, भाई रणधीर सिंह नगर ने ड्रॉ निकाल कर और प्रतिभागियों को बैज प्रदान करके प्रतियोगिता को आरंभ कराया। मुख्य अतिथि प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर मेयर, नगर निगम, लुधियाना तथा अन्य अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल रमन ओबेरॉय, अरुण भारद्वाज, राकेश मेहता, प्रभा सूद, उर्मिल भारद्वाज, गुरशरण सिंह, सतीश शर्मा एवं मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस प्रतियोगिता में 25 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
---