Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/7 फरवरी। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के बच्चों को शानदार विदाई पार्टी दी गई। विदाई पार्टी का आरंभ स्कूल की चेयरपर्सन अविनाश कौर वालिया के आगमन से हुआ। बारहवीं के बच्चों की तरफ से फूलों के गुलदस्ते देकर प्रबंधकीय कमेटी का तहे दिल से स्वागत किया गया। ग्यारहवीं के बच्चों की तरफ से बारहवीं कक्षा के बच्चों का दिल की गहराइयों के साथ स्वागत किया गया।ग्यारहवीं के बच्चों की तरफ से शबद गायन की प्रस्तुति के साथ समागम को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान एक मिनट की खेलों ने भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्यारहवीं के बच्चों की तरफ से पेश किए गए रंगारंग लोक नाच ने सबका मन मोह लिया। प्यार और सम्मान के प्रतीक के रूप में, स्कूल ने कक्षा XII के छात्रों को ट्रॉफियां दी, ताकि स्कूल की यादें हमेशा उनके दिलों में बनी रहें। इसके साथ ही डायरेक्टर्स मनदीप सिंह वालिया, कमलप्रीत कौर, डिप्टी डायरेक्टर सोनिया वर्मा और प्रिंसिपल अनिल कुमार शर्मा ने बच्चों को हर मैदान विजय प्राप्त करने के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी।