Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 26 Dec । फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (फिको) ने पंजाब सरकार से जीएसटी रिफंड तुरंत जारी करने की अपील की है। फिको के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार और महासचिव मनजिंदर सिंह सचदेवा ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात कर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। फिको ने बताया कि साइकिल, सिलाई मशीन और कृषि उपकरण जैसे तैयार उत्पाद 5% स्लैब में आते हैं, जबकि कच्चा माल 18% स्लैब में है। इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर के कारण जीएसटी रिफंड लंबे समय से पेंडिंग हैं, जिससे इंडस्ट्री को वर्किंग कैपिटल की कमी और बैंकों को अतिरिक्त ब्याज देना पड़ रहा है। पिछले छह महीनों से लंबित रिफंड इंडस्ट्री का अपना पैसा है, न कि कोई ग्रांट या सब्सिडी। फिको ने चेतावनी दी कि अगर रिफंड तुरंत जारी नहीं किए गए, तो उद्योग जगत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। फिको ने संबंधित जीएसटी अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप और रिफंड को ऑटोमैटिक जारी करने की भी मांग की।