Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
7–8 फरवरी को GMSSSS ग्राउंड सेक्टर-26 में होंगे मुकाबले चंडीगढ़ 05 Feb : नेत्रहीन महिलाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द विजुअली चैलेंज्ड पर्सन्स (चंडीगढ़) और इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड, सेक्टर-26 के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रहीन महिला त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया जा रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबले GMSSSS ग्राउंड, टिम्बर मार्केट के पास, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। सेक्टर-10 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के स्टेट डायरेक्टर पुनीत छाबड़ा ने जानकारी दी कि यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार चंडीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है, जो शहर के लिए गर्व का विषय है। इस टूर्नामेंट में चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली की टीमें भाग लेंगी, जो सभी क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) से संबद्ध हैं। चंडीगढ़ टीम की कप्तानी जिया करेंगी।आयोजन का मुख्य उद्देश्य नेत्रहीन महिलाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास पैदा करना और समाज में समावेशन व सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस टूर्नामेंट का ऑफिशियल मीडिया पार्टनर ‘चंडीगढ़ दिनभर’ है। टूर्नामेंट का आयोजन दिनेश कुमार कपिला (मुख्य संरक्षक), सुपर्णा सचदेवा (संरक्षक सदस्य), राकेश शर्मा (संरक्षक सदस्य), भगवान सिंह भंडारी (अध्यक्ष), अश्वनी कुमार शर्मा (उपाध्यक्ष), सुखबीर सिंह (महासचिव) और हरलीन कौर (संयुक्त सचिव) के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया जा रहा है।आयोजक संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से नेत्रहीन महिलाओं में आत्मबल, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, साथ ही समाज में समानता और समावेश के मूल्यों को मजबूती मिलती है। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 7 फरवरी को सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्री हरचंद सिंह, चेयरमैन, पंजाब मंडी बोर्ड मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।आयोजकों ने खेल प्रेमियों, शिक्षण संस्थानों और आम जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।