ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
पंजाब में खतरनाक गैंगस्टरों के बीच बदले की आग, चली ताबड़तोड़ गोलियां जानिए गैंगवार की पूरी कहानी… - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना लुधियाना 3 फरबरी युटर्न : पंजाब पिछले एक दशक से गैंगवार, बदले और राजनीति की गिरफ्त में है। सुखा काहलवां, लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और बंबीहा गैंग के बीच चली दुश्मनी ने पूरे राज्य को खून-खराबे के मैदान में बदल दिया है। पंजाब में अपराध का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। 2006 की गर्मियों में चंडीगढ़ की एक शांत दोपहर उस वक्त दहल उठी, जब दिनदहाड़े गोलियों की आवाज़ गूंजी। पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर प्रभजिंदर सिंह उर्फ डिंपी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या एक ऐसी खूनी कड़ी की शुरुआत थी, जिसने पंजाब को अपराध की दलदल में धकेल दिया। डिंपी का हत्यारा रॉकी था, जो फाजिल्का का रहने वाला एक युवा गैंगस्टर था। दो साल बाद रॉकी ने आत्मसमर्पण कर दिया, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। रॉकी की दोस्ती कभी जैपाल भुल्लर, विक्की गौंडर और शेरा खुब्बण जैसे गैंगस्टरों से थी, जो जल्द ही दुश्मनी में बदल गई। 2012 में एक बार फिर गोलियां चलीं। गैंगस्टर अमनदीप सिंह उर्फ हैप्पी दियोड़ा की हत्या शेरा खुब्बण ने कर दी। हैप्पी अकाली नेता सुखदीप सेखों का करीबी था, जिसकी खुद एक साल बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। 2013 में, चमकौर सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक वार्ड में अपने दुश्मन रणजीत सिंह को गोली मार दी। इसके जवाब में रणजीत के गुर्गों ने चमकौर के भाई और भतीजे की हत्या कर दी। बदले की इस आग में झुलसते हुए चमकौर सिंह बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल हो गया। पुलिस हिरासत में हत्या… 2015 में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। कुख्यात गैंगस्टर सुखा काहलवां की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए विक्की गौंडर ने कहा, “यह मेरे दोस्त लवली बाबा की मौत का बदला था।” इस हत्या में इस्तेमाल की गई कार इंस्पेक्टर इंदरजीत के पास से बरामद हुई थी, जिसे बाद में खुद ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया गया।