Uturn Time
Breaking
भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध: हरपाल सिंह चीमा गैंगस्टरां ते वार का 86वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 566 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार आई.एस.आई. समर्थित सीमा पार के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; चार हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौल सहित एक व्यक्ति अमृतसर से गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 6,000 रुपये रिश्वत लेते प्रिंसिपल को रंगे हाथों काबू किया गया ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा विजिलेंस ब्यूरो ने कानूनगो को 33,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों काबू किया गया पंजाब पुलिस, आई.आई.टी. रोपड़ के साथ मिलकर एआई-आधारित अपराध नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करेगी वृद्धावस्था पेंशन के लिए 352 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी, बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा हुई मजबूत : डॉ. बलजीत कौर लुधियाना में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री संजीव अरोड़ा व फिन्डोक एमडी हेमंत सूद के ठिकानों पर छापेमारी कुंदन विद्या मंदिर के छात्र गाव्य जैन ने 95.4% अंक किए हासिल बीसीएम आर्य का शानदार प्रदर्शन, 21 छात्रों ने 99% से अधिक अंक किए हासिल
Logo
Uturn Time
स्थानीय निवासियों और जमीन मालिक के बीच आमने-सामने की स्थिति जीरकपुर 03 Feb : बलटाना स्थित रविंद्र एन्क्लेव में मंगलवार दोपहर 35 फुट चौड़े रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया। स्थानीय निवासियों और जमीन मालिक पक्ष के बीच रास्ते की स्थिति को लेकर करीब तीन से चार घंटे तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह रास्ता सरकारी नक्शे में 35 फुट चौड़ी सड़क के रूप में दर्ज है और वर्षों से लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि जमीन की सफाई कराने के बहाने अचानक रास्ते को बंद करने की कोशिश की गई, जिससे पूरे इलाके में परेशानी बढ़ गई। विवाद के दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी खुलकर विरोध दर्ज कराया। डिंपल, सुमन राणा, संगीता चौहान, शालू सैनी, सरिता, उर्मिला, कांता देवी, कोमल मेहता सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि यदि जमीन मालिक को जेसीबी मशीन से सफाई करानी थी, तो इसकी सूचना पहले दी जानी चाहिए थी। बिना किसी पूर्व जानकारी के रास्ता बंद किए जाने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, जमीन मालिक की ओर से देखरेख कर रहे केयरटेकर ने स्थानीय निवासियों के आरोपों को सिरे से खारिज किया। केयरटेकर ने दावा किया कि विवादित भूमि कोई सार्वजनिक या सरकारी रास्ता नहीं, बल्कि जमीन मालिक सीलम सोई की पुश्तैनी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि करीब 15 दिन पहले ही स्थानीय लोगों को सूचित कर दिया गया था कि जमीन पर सफाई कार्य होना है और वहां से अपने वाहन हटा लें। केयरटेकर ने बताया, “हमने केवल अपनी जमीन की सफाई के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई है। हमारे पास जमीन की फर्द, मालिकाना कागजात और जीपीएस के माध्यम से करवाई गई मैपिंग भी मौजूद है। यह जमीन पूरी तरह हमारे नाम पर दर्ज है और यहां किसी भी प्रकार का 35 फुट का सार्वजनिक रास्ता नहीं है। लोगों का विरोध बेबुनियाद है।” बॉक्स मौके से चुपचाप लौटे नगर परिषद के ड्राफ्टमैन, लोगों में रोष विवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की भूमिका पर भी नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि स्थिति बिगड़ती देख नगर परिषद के ड्राफ्टमैन पुनीत सिंगल को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह जनता की समस्या सुनने के बजाय जिम्मेदारी से बचते नजर आए। स्थानीय निवासियों के अनुसार ड्राफ्टमैन मौके पर पहुंचे जरूर, लेकिन करीब 50 मीटर दूर से ही हंगामा देखकर बिना किसी से बातचीत किए और बिना नक्शा या रिकॉर्ड स्पष्ट किए चुपचाप वापस लौट गए। इस रवैये से इलाके में भारी रोष फैल गया और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। फिलहाल स्थिति शांत है, लेकिन स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी नक्शों और रिकॉर्ड की जांच कर रास्ते की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह का विवाद दोबारा न हो।