Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
दूसरे शनिवार-रविवार स्टाफ बुलाने पर सवाल, कर्मचारियों ने प्रतिपूरक अवकाश और समान व्यवस्था की मांग की
चंडीगढ़ (Naren Dnau) : पंजाब में मतदाता सूची से जुड़े विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की सहायता के लिए दूसरे शनिवार और रविवार को सरकारी तथा एडिड स्कूल खोले गए। हालांकि, अवकाश के दिनों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने से अब प्रतिपूरक (एवजी) अवकाश और कार्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार जिन स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां स्टाफ को बीएलओ की सहायता के लिए बुलाया गया। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि कई मतदान केंद्र पंचायत घर, निजी स्कूल, आईटीआई, कृषि विभाग और बिजली बोर्ड जैसी अन्य सरकारी इमारतों में भी बने हैं, जहां ऐसी अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई। अवकाश वाले दिन ड्यूटी के कारण कई कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों, ने आकस्मिक अवकाश (सीएल) के लिए आवेदन दिए। इससे स्कूल प्रमुखों के सामने यह दुविधा पैदा हो गई कि रविवार जैसे साप्ताहिक अवकाश पर स्वीकृत छुट्टी को किस नियम के तहत दर्ज किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार दो छुट्टी वाले दिनों में सरकारी कार्य करवाया गया है, इसलिए उन्हें नियमानुसार दो प्रतिपूरक (कम्पेन्सेटरी) अवकाश दिए जाने चाहिए। उनका तर्क है कि अवकाश के दिन ड्यूटी लेने पर कर्मचारियों को उचित राहत मिलनी चाहिए। बड़े सरकारी स्कूलों में यह स्थिति और अधिक चर्चा का विषय बनी रही। कई स्कूलों में 50 से 100 तक कर्मचारी मौजूद थे, जबकि वहां केवल चार-पांच मतदान बूथ ही बनाए गए थे। कर्मचारियों का कहना है कि सीमित संख्या में बीएलओ की सहायता के लिए पूरे स्टाफ को बुलाना संसाधनों का प्रभावी उपयोग नहीं माना जा सकता। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने विभाग से स्पष्ट नीति जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि अवकाश के दिनों में करवाई गई ड्यूटी के बदले प्रतिपूरक अवकाश दिया जाए और सभी प्रकार के मतदान केंद्रों पर समान व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।