Advertisement
uturntime
Breaking
बलटाना में 35 फुट रास्ते को लेकर विवाद, तीन घंटे तक तनावपूर्ण रहा माहौल अमृतसर पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को काबू कर एक ग्लॉक समेत 7 अवैध पिस्तौल बरामद पंजाब में खतरनाक गैंगस्टरों के बीच बदले की आग, चली ताबड़तोड़ गोलियां जानिए गैंगवार की पूरी कहानी… पंजाब में सियासी घमासान: कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन पंचकूला में दंगारोधी अभ्यास शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल एवं क्षेत्रीय पार्षद के सहयोग से गांव इटावा में 7 दिवसीय एन.एस.एस. शिविर के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित मनीमाजरा में नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, इलाके में हड़कंप डीजीपी पंजाब ने एनडीसी प्रतिनिधिमंडल से की अहम बैठक, राज्य की सुरक्षा चुनौतियों पर मंथन ‘घर-घर संविधान’ अभियान को मिला जनसमर्थन, धर्मवीर राणा के नेतृत्व में डोर-टू-डोर जनजागरण जुझार नगर में श्री राधा माध्यम गौचरण सेवा समिति द्वारा भागवत कथा का आयोजन कनाडा में तीन पंजाबी छात्र गिरफ्तार: 1 9 से 21 साल उम्र, स्टडी वीजा पर गए थे तीनों चैतन्य करियर कंसल्टेंट के नाम पर 20 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी अभिनव डोगरा गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
Logo
uturntime
चंडीगढ़/मोहाली 03 Feb : मंगलवार कोपंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने नेशनल डिफेंस कॉलेज , नई दिल्ली के 66वें एनडीसी कोर्स के तहत सामाजिक-राजनीतिक-आर्थिक अध्ययन यात्रा पर पंजाब आए 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एस.ए.एस. नगर में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान पंजाब की बदलती सुरक्षा स्थिति, आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों और आधुनिक पुलिसिंग रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चर्चा में विशेष रूप से आतंकवाद विरोधी कदमों, सीमा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। डीजीपी पंजाब ने प्रतिनिधिमंडल के साथ अंतर-एजेंसी समन्वय, पुलिसिंग में तकनीक के प्रभावी एकीकरण और समुदाय-केंद्रित पुलिसिंग मॉडल को लेकर पंजाब पुलिस के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इन पहलों ने राज्य में शांति, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की तथा इस तरह की बैठकों को राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा नीतियों को समझने के लिए उपयोगी बताया।