Uturn Time
Breaking
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भीषण गर्मी के बीच AC हेलमेट और कूलिंग गैजेट मिले; क्या लुधियाना ट्रैफिक पुलिस को भी जल्द मिलेंगे? Chandigarh: हरियाणा में जलापूर्ति व्यवस्था को गांव स्तर पर सौंपने की योजना खन्ना: पंजाबी सिंगर 5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, थार में करता था सप्लाई, ड्रगमनी भी बरामद Ludhiana: मेयर, दिलजीत दोसांझ और जोन-ए को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट, धमकी की जांच जारी Hoshiarpur: भाजपा विधायक ने शिअद के लिए वोट मांगकर बढ़ाई हलचल, शिअद के लिए प्रचार पर भाजपा विधायक ने दी सफाई Chandigarh: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बकरीद की तारीख बदली, छुट्टी अब 28 मई को कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग का दावा, पुलिस ने किया इनकार मेयर, दिलजीत दोसांझ और जोन-ए को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस-प्रशासन Chandigarh: प्री-मैपिंग में पंजाब ने पकड़ी रफ्तार, 84% कार्य संपन्न Ludhiana: PPCB के खिलाफ इंडस्ट्री का आक्रोश, ऑफिस एक बाहर लगाया धरना, सरकार को पांच जून तक का अल्टीमेटम PPCB खिलाफ इंडस्ट्री का आक्रोश, ऑफिस बाहर लगाया धरना, सरकार को पांच जून तक का अल्टीमेटम Ludhiana: 2027 चुनावों को लेकर भाजपा युवा नेताओं की बैठक आयोजित
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/3 फरवरी। जालंधर में नामदेव चौक स्थित टैक्सी स्टैंड के पास होटल शेखों ग्रैंड के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने नंबरदार सुरिंदर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बस्ती शेख निवासी सुरिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। घायल सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह विदेश से आए एक फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान रांग साइड से आए दो बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। घटना स्थल पर हंगामा होने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। हमलावर युवक पैदल ही फरार हो गया हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एक बाइक सवार की चाबी निकाल ली, लेकिन हमलावर युवक पैदल ही फरार हो गए। युवकों की बाइक पर दो नंबर प्लेटें लगी हुई थीं। चश्मदीद अनुराग ने बताया कि दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने सुरिंदर सिंह पर हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में भी चारों युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। ----