लुधियाना/यूटर्न/3 फरवरी। लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा द्वारा ड्यूटी में कोताही करने वाले अधिकारियों पर पहल के आधार पर एक्शन लेने की बात कही गई थी। जिसकी ताजा उदाहरण मंगलवार को देखने को मिली। दरअसल, थाना सराभा नगर के एसएचओ आदित्य शर्मा को सीपी के आदेशों पर सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर फिल्लौर में आयोजित एक अहम ट्रेनिंग सेशन में शामिल न होना और मुलाजिमों के साथ दुरव्यवहार का आरोप लगा था। जिसकी रिपोर्ट सीपी के पास पहुंची। सीपी द्वारा मामले में संज्ञान लिया गया है। जिसके बाद एसएचओ आदित्य शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भी पुलिस कमिश्नर को भेजी गई थी जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई।
---