Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 25 Dec । नगर निगम ने सेक्टर 38 सी स्थित रानी लक्ष्मी भाई महिला भवन में एक रुपये का स्टोर खोला, जिसने स्थानीय लोगों में भारी उत्साह और भीड़ पैदा कर दी। इस स्टोर में टीवी, फ्रिज, ऑक्सीजन इंसुलेटर, किताबें, कपड़े, जूते, चप्पल और बर्तन जैसी वस्तुएं मात्र एक रुपये में उपलब्ध हैं। नगर निगम की टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक बार में पांच पुरुष और पांच महिलाओं को स्टोर में प्रवेश की अनुमति दी। दोपहर तक सबसे ज्यादा लोग यहां खरीदारी करने पहुंचे और स्टोर का वातावरण उत्सव जैसा बन गया। मेयर हरप्रीत कौर बबला और नगर आयुक्त अमित कुमार भी स्टोर पहुंचे और खुद एक रुपये में किताबें खरीदीं। लोगों ने स्टोर में उपलब्ध वस्तुओं की तारीफ की और कुछ ने अपने पुराने सम्मान-मोमेंटो भी स्टोर में जमा कर दिए। नगर निगम का यह प्रयास गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और सुविधा मुहैया कराने के रूप में देखा जा रहा है।