ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
दिखावटी घोषणाएं, डगमगाती हकीकत: दीवान ने बजट को “पिछड़ा, तबाहकारी और निराशाजनक” करार दिया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
दिनेश मौदगिल लुधियाना, 1 फरवरी : जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए गए बजट को पिछड़ा, तबाहकारी और निराशाजनक करार दिया है और कहा है कि लुधियाना के उद्योगों के पुनरुद्धार से जुड़ी उम्मीदें इस खोखले बजट से टूट गई हैं, जिसने शहर के महत्वपूर्ण औद्योगिक मुद्दों को स्पष्ट रूप से नजरअंदाज किया है। दीवान ने केंद्रीय बजट को पंजाब के लिए खोखला बताते हुए, कहा कि लुधियाना के औद्योगिक ढांचे को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि कई समस्याओं के कारण पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही लुधियाना की इंडस्ट्री को मजबूत और सुधारात्मक कदमों की तत्काल जरूरत थी। लेकिन बजट में उद्योगों के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया गया और न ही इंडस्ट्री के पुनरुद्धार के लिए कोई ठोस रोडमैप पेश किया गया। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि इस बजट ने औद्योगिक क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है और शहर की आर्थिक रीढ़ को आवश्यक सहयोग से वंचित कर दिया है। दीवान ने कहा कि बजट भाषण बिल्कुल ही फीका और मूल मुद्दों से रहित था। उन्होंने कहा कि भाषण में पारदर्शिता की कमी थी और महत्वपूर्ण योजनाओं तथा फ्लैगशिप स्कीमों के लिए फंड आवंटन को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने विपक्ष शासित राज्यों की जरूरतों को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। इस दौरान दीवान ने केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए, कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ “धोखा” किया है और “पीठ में छुरा घोंपा है”, जिसके चलते किसानों से लेकर उद्योगों तक समाज का हर वर्ग अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सार्थक सुधार और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता नहीं दिखाई गई, तो सरकार की खोखली बातें जनता में और अधिक नाराजगी पैदा करेंगी व अर्थव्यवस्था को और मंदी की तरफ धकेल देंगी।