ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अकाली दल को खत्म करने की साजिश नाकाम – बादल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पूर्व विधायक राजविंदर कौर भागीके और हरभुपिंदर सिंह लाडी अकाली दल में शामिल
नवीन गोगना लुधियाना, 1 फरवरी /यूटर्न : मोगा ज़िले में कांग्रेस और पुनर सृजित अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व कांग्रेसी विधायक राजविंदर कौर भागीके और पुनर सृजित गुट के नेता हरभुपिंदर सिंह लाडी पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। सुखबीर सिंह बादल के निहाल सिंह वाला के गांव बुट्टर कलां दौरे के दौरान ये नेता शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए। इससे निहाल सिंह वाला क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल को बड़ी मजबूती मिली है। इन दो नेताओं के अलावा पार्टी में शामिल होने वालों में युवा नेता जसदीप सिंह अपने 200 समर्थकों के साथ, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य गुरदेव सिंह भागीके, ब्लॉक समिति सदस्य पलविंदर सिंह बुट्टर, पूर्व सरपंच हरमेल कौर रामूवाला हरचोके और एडवोकेट अमनिंदर सिंह बुट्टर भी शामिल हैं। सुखबीर सिंह बादल ने समस्त पंजाबियों से अपील की कि वे पुनर सृजित अकाली दल के मंसूबों से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि इस गुट ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अकाली दल को खत्म करने की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि अब जब लोगों ने इस पर विश्वास करने से इनकार कर दिया और पुनर सृजित गुट की साजिश को नाकाम कर दिया है, तो इसके मुखिया ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने स्वयं स्वीकार कर लिया है कि वे मेरे खिलाफ अकाली दल में किसी भी पद पर बने रहने के लिए 10 साल की पाबंदी लगाना चाहते थे। अकाली दल के अध्यक्ष ने ज़ोर देकर कहा कि वे पंथ-विरोधी ताकतों का हमेशा डटकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने स्वयं और न ही कभी सरदार प्रकाश सिंह बादल ने सिख कौम या पंजाब के हितों के साथ कोई समझौता किया है। उन्होंने कहा कि कौम का मान-सम्मान, पंजाब और अकाली दल हमेशा उनके लिए सर्वोपरि रहे हैं।