लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 99वां मासिक राशन वितरण समारोह कंग इंटरप्राइजिज, सेंट्रल टाउन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने 25 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया। क्लब के चार्टर प्रधान एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन यूथ लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ. ने बताया कि क्लब पिछले 99 महीनों से लगातार जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर रहा है।
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 99वां मासिक राशन वितरण समारोह कंग इंटरप्राइजिज, सेंट्रल टाउन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम क्लब के चार्टर प्रधान एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (यूथ) लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ. के नेतृत्व में हुआ।
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने 25 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया। उन्होंने कहा कि लायन गुरदीप सिंह कंग समाज सेवा के क्षेत्र में मिसाल बन चुके हैं और जरूरतमंद परिवारों की निरंतर सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है।
विशेष अतिथि डिप्टी मेयर विक्की सूद, चंद्र शेखर खुल्लर, बब्बू मनीला, धर्मपाल निशचल और लायन एस.पी. बसरा ने भी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की।
लायन गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि क्लब पिछले 99 महीनों से लगातार राशन वितरण कर रहा है। इसके साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और मानवता की भलाई से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सहयोग के लिए बाबा बालक नाथ सेवा समिति, एनआरआई सुखदेव राज मनीला और राणा कुलथमिया का आभार जताया। मंच संचालन लायन सुशील शर्मा ने किया।