लुधियाना में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जगरांव के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमन शर्मा, समाजसेवी गोल्डी सभरवाल और असीस फाउंडेशन के सोनू भारद्वाज समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया।
लुधियाना/जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। लुधियाना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जगरांव के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) डॉ. अमन शर्मा, समाजसेवी गोल्डी सभरवाल तथा असीस फाउंडेशन के सोनू भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया।
डॉ. अमन शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी निष्ठा, त्वरित कार्यशैली और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों, पैरा-मेडिकल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि चिकित्सा सेवा उनके लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता के प्रति नैतिक जिम्मेदारी है और वह भविष्य में भी पूरी निष्ठा से सेवाएं जारी रखेंगे।
वहीं, महिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दीपक अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता (MD Gynae) भी महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक कर रही हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।