हांसी में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री और मॉडल संस्कृति विद्यालयों को सम्मानित किया। पीएम श्री श्रेणी में हिसार के जीएसएसएस गंगवा ने पहला, गुरुग्राम के चक्करपुर ने दूसरा और रेवाड़ी के पाल्हावास ने तीसरा स्थान हासिल किया। मॉडल संस्कृति विद्यालयों में अंबाला का शहजादपुर प्रथम, कुरुक्षेत्र का बबैन द्वितीय और हांसी विद्यालय तृतीय रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत सरकारी स्कूलों को आधुनिक व उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
पंचकूला : हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हांसी में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री और मॉडल संस्कृति विद्यालयों को सम्मानित किया।
पीएम श्री विद्यालयों की श्रेणी में पीएम श्री जीएसएसएस गंगवा, हिसार को प्रथम, पीएम श्री जीएसएसएस चक्करपुर, गुरुग्राम को द्वितीय और पीएम श्री जीएसएसएस पाल्हावास, रेवाड़ी को तृतीय स्थान मिला। मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में जीएमएसएसएसएस शहजादपुर, अंबाला को प्रथम, जीएमएसएसएसएस बबैन, कुरुक्षेत्र को द्वितीय और जीएमएसएसएसएस हांसी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को आधुनिक और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित करना है। हरियाणा में वर्तमान में 251 पीएम श्री विद्यालय और 218 वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति विद्यालय संचालित हैं।
विद्यालयों का चयन आधारभूत ढांचे, शिक्षण-पद्धति, विद्यार्थियों के प्रदर्शन, शिक्षक क्षमता, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और प्रबंधन जैसे मानकों के आधार पर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विद्यालयों की उपलब्धियां प्रदेश के अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणा बनेंगी।