Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना गुरुग्राम, 26 जनवरी युटर्न : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्‍वज फ़हराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस विविधता में एकता की याद दिलाता है। उन्‍होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियान ने हमें आयातक से निर्यातक राष्ट्र की ओर अग्रसर किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में हरियाणा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज हरियाणा 3 लाख 53 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आय के साथ देश के बड़े राज्यों में प्रथम स्थान पर है। विश्व की 500 फॉर्च्यून कंपनियों के 250 से अधिक कार्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित हैं। हरियाणा ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने वाला राज्य है। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर हरियाणावासियों से राज्‍य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।