ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetkavbet girişmatbetmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet
Chandigarh: ‘मिट्टी पंजाब दी’ फेम रैबी कंडोला की सियासी एंट्री, वारिस पंजाब दे में शामिल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
एयरलाइन शुरू करने की तैयारी में अदाणी समूह? सरकार से नियमों में ढील की मांग नेस्ले इंडिया ने मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर बिक्री में 25.4% की शानदार वृद्धि दर्ज की Chandigarh: समझौते से पहले खुलासा जरूरी, हाईकोर्ट ने आरोपी को अखबारों में केस छपवाने का दिया आदेश दिल्ली के MTB टेंडर के बाद तमिलनाडु-असम पर नजर, साइकिल उद्योग के लिए अवसर के साथ बड़ी चुनौती Chandigarh: डिलीवरी टेंपो से सिलेंडर उड़ाने वाले दबोचे, चोरी की बाइक समेत 4 सिलेंडर बरामद Chandigarh: ‘मिट्टी पंजाब दी’ फेम रैबी कंडोला की सियासी एंट्री, वारिस पंजाब दे में शामिल Chandigarh: छात्रों के समर्थन में उतरी AAP चंडीगढ़, NEET घोटाले की जांच की उठाई मांग Chandigarh: वकीलों का विरोध तेज, LADC योजना पर उठाए सवाल; सरकार से संवाद की अपील सुरक्षित रहना है तो सतर्क होना जरुरी: वर्कर से बाल-बाल बचे नामी कारोबारी, सराभा नगर के मैगा मार्ट के हैं मालिक Chandigarh: हेपेटाइटिस-बी और सी के खिलाफ हरियाणा का बड़ा कदम, जिलों में बढ़ेगी मुफ्त इलाज सुविधा Ludhiana: हरित तकनीक अपनाएंगे लुधियाना के उद्योग, MSME को सशक्त बनाने के लिए FMC की पहल Chandigarh: हरियाणा के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, विदेश भेजने की तैयारी में सरकार
Logo
Uturn Time
पंजाबी सिनेमा के अभिनेता रैबी कंडोला ने राजनीति में कदम रखते हुए अकाली दल वारिस पंजाब दे की सदस्यता ग्रहण की। सेक्टर-27 प्रेस क्लब में हुए कार्यक्रम में सांसद सरबजीत सिंह खालसा, तरसेम सिंह और विधायक मनप्रीत सिंह अयाली सहित कई नेता मौजूद रहे। पार्टी ने इसे संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया, जबकि रैबी ने पंजाब और युवाओं के मुद्दों पर काम करने का संकल्प जताया।
चंडीगढ़ (अजीत झा) : किसानों पर आधारित पंजाबी फिल्म ‘मिट्टी पंजाब दी’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता रैबी कंडोला गुरुवार को अपने समर्थकों सहित अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर रैबी कंडोला ने कहा कि वह पार्टी की उस विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़े हैं, जो पंजाबी मातृभाषा के संरक्षण, पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं की शिक्षा, पेपर लीक जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई तथा रोजगार के लिए पारदर्शी और मजबूत कानून बनाने की बात करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना समय की जरूरत है। कार्यक्रम में सांसद सरबजीत सिंह खालसा, सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने रैबी कंडोला और उनके समर्थकों को सिरोपा भेंट कर पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने कहा कि रैबी कंडोला के पार्टी में शामिल होने से संगठन को सामाजिक और जनाधार के स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी सक्रिय भूमिका से पंजाब और युवाओं से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। रैबी कंडोला ने कहा कि उन्होंने पंजाब, पंजाबी और पंथक विचारधारा की सेवा के उद्देश्य से अकाली दल वारिस पंजाब दे का दामन थामा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और रैबी कंडोला के समर्थक मौजूद रहे। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।