ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetkavbet girişmatbetmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet
Chandigarh: छात्रों के समर्थन में उतरी AAP चंडीगढ़, NEET घोटाले की जांच की उठाई मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
एयरलाइन शुरू करने की तैयारी में अदाणी समूह? सरकार से नियमों में ढील की मांग नेस्ले इंडिया ने मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर बिक्री में 25.4% की शानदार वृद्धि दर्ज की Chandigarh: समझौते से पहले खुलासा जरूरी, हाईकोर्ट ने आरोपी को अखबारों में केस छपवाने का दिया आदेश दिल्ली के MTB टेंडर के बाद तमिलनाडु-असम पर नजर, साइकिल उद्योग के लिए अवसर के साथ बड़ी चुनौती Chandigarh: डिलीवरी टेंपो से सिलेंडर उड़ाने वाले दबोचे, चोरी की बाइक समेत 4 सिलेंडर बरामद Chandigarh: ‘मिट्टी पंजाब दी’ फेम रैबी कंडोला की सियासी एंट्री, वारिस पंजाब दे में शामिल Chandigarh: छात्रों के समर्थन में उतरी AAP चंडीगढ़, NEET घोटाले की जांच की उठाई मांग Chandigarh: वकीलों का विरोध तेज, LADC योजना पर उठाए सवाल; सरकार से संवाद की अपील सुरक्षित रहना है तो सतर्क होना जरुरी: वर्कर से बाल-बाल बचे नामी कारोबारी, सराभा नगर के मैगा मार्ट के हैं मालिक Chandigarh: हेपेटाइटिस-बी और सी के खिलाफ हरियाणा का बड़ा कदम, जिलों में बढ़ेगी मुफ्त इलाज सुविधा Ludhiana: हरित तकनीक अपनाएंगे लुधियाना के उद्योग, MSME को सशक्त बनाने के लिए FMC की पहल Chandigarh: हरियाणा के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, विदेश भेजने की तैयारी में सरकार
Logo
Uturn Time
NEET पेपर घोटाले को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सेक्टर-25 में हुए प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मामले में सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी।
चंडीगढ़ (अजीत झा) : नीट पेपर घोटाले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र पिछले 26 दिनों से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज की तस्वीरें सामने आने के बाद देशभर के छात्रों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दल भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल के नेतृत्व में सेक्टर-25 में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आप नेता संदीप कुमार ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आप नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में जवाबदेही तय करने में विफल रही है और दोषियों के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इस अवसर पर आप नेता सन्नी आउलख, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, ललित कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नीट पेपर घोटाले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। आप नेता संदीप कुमार ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि नीट पेपर घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें।