ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetkavbet girişmatbetmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet
Chandigarh: हेपेटाइटिस-बी और सी के खिलाफ हरियाणा का बड़ा कदम, जिलों में बढ़ेगी मुफ्त इलाज सुविधा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
एयरलाइन शुरू करने की तैयारी में अदाणी समूह? सरकार से नियमों में ढील की मांग नेस्ले इंडिया ने मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर बिक्री में 25.4% की शानदार वृद्धि दर्ज की Chandigarh: समझौते से पहले खुलासा जरूरी, हाईकोर्ट ने आरोपी को अखबारों में केस छपवाने का दिया आदेश दिल्ली के MTB टेंडर के बाद तमिलनाडु-असम पर नजर, साइकिल उद्योग के लिए अवसर के साथ बड़ी चुनौती Chandigarh: डिलीवरी टेंपो से सिलेंडर उड़ाने वाले दबोचे, चोरी की बाइक समेत 4 सिलेंडर बरामद Chandigarh: ‘मिट्टी पंजाब दी’ फेम रैबी कंडोला की सियासी एंट्री, वारिस पंजाब दे में शामिल Chandigarh: छात्रों के समर्थन में उतरी AAP चंडीगढ़, NEET घोटाले की जांच की उठाई मांग Chandigarh: वकीलों का विरोध तेज, LADC योजना पर उठाए सवाल; सरकार से संवाद की अपील सुरक्षित रहना है तो सतर्क होना जरुरी: वर्कर से बाल-बाल बचे नामी कारोबारी, सराभा नगर के मैगा मार्ट के हैं मालिक Chandigarh: हेपेटाइटिस-बी और सी के खिलाफ हरियाणा का बड़ा कदम, जिलों में बढ़ेगी मुफ्त इलाज सुविधा Ludhiana: हरित तकनीक अपनाएंगे लुधियाना के उद्योग, MSME को सशक्त बनाने के लिए FMC की पहल Chandigarh: हरियाणा के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, विदेश भेजने की तैयारी में सरकार
Logo
Uturn Time
हरियाणा सरकार ने वायरल हेपेटाइटिस से जूझ रहे मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने का फैसला लिया है। फरीदाबाद सहित कई जिलों में नए उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में स्क्रीनिंग, जांच, दवा और विशेषज्ञ सलाह की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार ने गर्भवती महिलाओं को भी हेपेटाइटिस-बी जांच कराने और नवजातों के समय पर टीकाकरण की अपील की है।
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने वायरल हेपेटाइटिस-बी और सी से पीड़ित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के तहत प्रदेश में 10 नए मुफ्त उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनके शुरू होने के बाद राज्य में उपचार केंद्रों की संख्या 26 से बढ़कर 36 हो जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि नए केंद्र खुलने से मरीजों को अपने जिले या घर के नजदीक ही निःशुल्क जांच, दवाइयां, परामर्श और नियमित उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इससे उन्हें बड़े अस्पतालों या मेडिकल कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय पर इलाज सुनिश्चित होगा। नए उपचार केंद्र फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अलावा फतेहाबाद के रतिया और टोहाना, जींद के नरवाना, कैथल के गुहला, करनाल के असंध और नीलोखेड़ी, सिरसा के डबवाली और ऐलनाबाद तथा पानीपत के समालखा में स्थापित किए जाएंगे। डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में पीजीआईएमएस रोहतक में एक मॉडल उपचार केंद्र, जिला नागरिक अस्पतालों में 22 और सरकारी व सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में चार उपचार केंद्र संचालित हैं। भारत सरकार ने सभी 36 केंद्रों को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि नए केंद्रों में मरीजों को निःशुल्क स्क्रीनिंग, रोग की पुष्टि, प्रयोगशाला जांच, दवाइयां, विशेषज्ञ परामर्श और नियमित फॉलो-अप की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बीमारी की समय पर पहचान होगी और लीवर से जुड़ी गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकेगा। डॉ. मिश्रा ने गर्भवती महिलाओं से भी अपील की कि वे हेपेटाइटिस-बी की जांच अवश्य कराएं। यदि गर्भवती महिला संक्रमित पाई जाती है तो नवजात को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस-बी इम्यूनोग्लोब्युलिन (एचबीआईजी) और हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाया जाना चाहिए। यह सुविधा हरियाणा के सभी जिला नागरिक अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।