ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetkavbet girişmatbetmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbet girişmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet
Sikkim: सिक्किम सुरंग हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, 22 श्रमिकों के शव बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
एयरलाइन शुरू करने की तैयारी में अदाणी समूह? सरकार से नियमों में ढील की मांग नेस्ले इंडिया ने मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर बिक्री में 25.4% की शानदार वृद्धि दर्ज की Chandigarh: समझौते से पहले खुलासा जरूरी, हाईकोर्ट ने आरोपी को अखबारों में केस छपवाने का दिया आदेश दिल्ली के MTB टेंडर के बाद तमिलनाडु-असम पर नजर, साइकिल उद्योग के लिए अवसर के साथ बड़ी चुनौती Chandigarh: डिलीवरी टेंपो से सिलेंडर उड़ाने वाले दबोचे, चोरी की बाइक समेत 4 सिलेंडर बरामद Chandigarh: ‘मिट्टी पंजाब दी’ फेम रैबी कंडोला की सियासी एंट्री, वारिस पंजाब दे में शामिल Chandigarh: छात्रों के समर्थन में उतरी AAP चंडीगढ़, NEET घोटाले की जांच की उठाई मांग Chandigarh: वकीलों का विरोध तेज, LADC योजना पर उठाए सवाल; सरकार से संवाद की अपील सुरक्षित रहना है तो सतर्क होना जरुरी: वर्कर से बाल-बाल बचे नामी कारोबारी, सराभा नगर के मैगा मार्ट के हैं मालिक Chandigarh: हेपेटाइटिस-बी और सी के खिलाफ हरियाणा का बड़ा कदम, जिलों में बढ़ेगी मुफ्त इलाज सुविधा Ludhiana: हरित तकनीक अपनाएंगे लुधियाना के उद्योग, MSME को सशक्त बनाने के लिए FMC की पहल Chandigarh: हरियाणा के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, विदेश भेजने की तैयारी में सरकार
Logo
Uturn Time
20 जुलाई को सुरंग के भीतर कथित मिथेन गैस रिसाव और विस्फोट के बाद फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए कई एजेंसियां संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की दूसरी विशेषज्ञ टीम भी अभियान में शामिल हो गई है। प्रशासन ने कहा कि शेष श्रमिकों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
गंगटोक/नाम्ची (Naren Danu) : सिक्किम के नाम्ची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार देर रात चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नौ और श्रमिकों के शव बरामद किए गए। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। यह दुर्घटना 20 जुलाई को समरदुंग-झोलुंगे स्थित सुरंग में हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरंग के भीतर अचानक विस्फोट के बाद कथित मिथेन गैस का रिसाव हुआ, जिससे वहां काम कर रहे श्रमिक जहरीली गैस की चपेट में आ गए और सुरंग के भीतर फंस गए। हादसे के बाद से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा एजेंसियां और विभिन्न विशेषज्ञ बचाव दल लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। सुरंग के भीतर गैस, मलबे और सीमित जगह जैसी कठिन परिस्थितियों के कारण अभियान कई बार प्रभावित हुआ, लेकिन बुधवार सुबह इसे दोबारा तेज गति से शुरू किया गया। दिनभर की कार्रवाई के दौरान पहले एक शव बरामद होने से मृतकों की संख्या 13 तक पहुंची थी। इसके बाद देर रात तक चले ऑपरेशन में नौ और शव निकाले गए। नाम्ची जिला प्रशासन ने गुरुवार सुबह इसकी आधिकारिक पुष्टि की। एनएचपीसी के अनुसार, हादसे के समय सुरंग के भीतर कुल 25 श्रमिक मौजूद थे। प्रशासन का कहना है कि बाकी लापता श्रमिकों की तलाश अभी भी जारी है और बचाव दल पूरी क्षमता के साथ अभियान में जुटे हुए हैं। बचाव कार्य को और गति देने के लिए बुधवार रात करीब 10 बजे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), आसनसोल की दूसरी विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। नई टीम के शामिल होने के बाद मध्यरात्रि तक लगातार अभियान चलाया गया। प्रशासन का कहना है कि शेष श्रमिकों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।