Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
शिव कौड़ा फगवाड़ा 27 जनवरी : डा. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने चेयरमैन रमेश कौल और प्रधान सीता कौल की अगवाई में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ डा. बी.आर. अंबेडकर पार्क नकोदर रोड हदियाबाद फगवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम के दौरान डेरा सतगुरु रविदास महाराज खुरालगढ़ साहिब से संत सतविन्द्र दास मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जबकि भिक्खुनी सुमिता भंते प्रज्ञा शील विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया और भारतीय संविधान के निर्माता डा. अंबेडकर और स्वर्गीय कांशी राम की प्रतिमाओं को फूलमालाएं अर्पित की गई। वक्ताओं ने भारतीय संविधान की विशेषताओं और संविधान के निर्माण में बाबा साहेब डा. अंबेडकर की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सतगुरु रविदास महाराज जी के मिशन के बारे में भी बहुमुल्य विचार प्रस्तुत किये। सोसायटी की तरफ से मेहमानों को समृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर रूप लाल गड्डू कनाडा, बिहारी लाल माही, बलदेव लाल बाहमनिया, देव राज सुम्मन, तरसेम बद्धन, मास्टर कुलदीप सिंह, सतपाल, अवतार कजला प्रधान, लैंबर राम प्रधान, चमन लाल, अमरीक कौल, गुरदीप लाल, बिंदर कौल, राम लुभाया, मास्टर राधेशाम, डा. हरभजन लाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।