ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
दलजीत राजू बने आम आदमी पार्टी के दोआबा इंचार्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
शिव कौड़ा फगवाड़ा 27 जनवरी : आम आदमी पार्टी ने पंजाब के दोआबा क्षेत्र में बी.सी. विंग को मजबूती देने इरादे से दलजीत राजू दरवेश पिंड को बी.सी. विंग दोआबा जोन का इंचार्ज नियुक्त किया है। राजनीतिक गलियारों में आप पार्टी के इस कदम को अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की पैठ और प्रभाव बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दलजीत राजू दरवेश पिंड ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया सहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान,पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल के अलावा बी.सी. विंग के पंजाब प्रधान सुखजीत सिंह ढिलवां, दोआबा जोन इंचार्ज नयन छाबड़ा, संदीप सैनी, यूथ इंचार्ज रोबी कंग एवं जिला कपूरथला के आप पार्टी प्रधान सरबजीत सिंह लुबाना का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए पार्टी की अपेक्षाओं को पूरा करने का हर संभव यत्न करेंगे। साथ ही यह प्रयास भी रहेगा कि अपने क्षेत्र के निवासियों की भलाई के लिए दिन-रात काम डटे रहें। उन्होंने अपने क्षेत्र के गांवों में सीधे जनता से संवाद और उनके मुद्दों को सरकार तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करने की बात भी कही। गौरतलब है कि फगवाड़ा हलके के ग्रामीण क्षेत्रों में दलजीत राजू का राजनीतिक प्रभाव काफी मजबूत माना जाता है। विश्लेषकों के अनुसार, उनकी सक्रियता से बीसी विंग का असर अगले साल के चुनाव से पहले और बढ़ेगा। उनके समर्थकों का मत है कि दलजीत राजू की नीतिगत समझ और जनता के साथ जुड़ाव उन्हें इलाके में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। पार्टी हाईकमान ने भी इस नियुक्ति को रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना है। इससे न केवल दोआबा क्षेत्र में पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत होगी, बल्कि बी.सी. वर्ग के मतदाताओं तक पार्टी की नीतियां और योजनाएं तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। ज्ञात रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के अपने मालवा क्षेत्र में जहां आप पार्टी को सर्वाधिक सफलता मिली थी, वहीं दोआबा में पार्टी का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा था। यहां तक कि जिला कपूरथला में सभी चारों सीटों पर आप पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। दलजीत राजू को अहम जिम्मेवारी मिलना इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि वे आप पार्टी में शामिल होने से पहले जिला कपूरथला कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का पद देख रहे थे। जिसके चलते जिला कपूरथला के सभी विधानसभा हलकों में उनका अच्छा प्रभाव है