ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet
Chandigarh: धान खरीद से पहले पंजाब सरकार अलर्ट, 180 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य की तैयारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: मान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, अब एसआई नहीं एएसआई रैंक पर होगी सीधी भर्ती Chandigarh: धान खरीद से पहले पंजाब सरकार अलर्ट, 180 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य की तैयारी Fazilka: फाजिल्का में सियासी हलचल तेज, अबोहर मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव पर सबकी नजर Jammu: बारिश बनी यात्रा में बाधा, अमरनाथ-वैष्णो देवी समेत धार्मिक यात्राओं पर ब्रेक जारी Guwahati: ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर, असम में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर Kishtwar: जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को मदद पहुंचाने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार Bhopal: पीथमपुर में औद्योगिक विस्तार को मिलेगी रफ्तार, श्याम सेल एंड पावर ने जताई 1000 करोड़ निवेश की इच्छा Uri: उरी में एलओसी के पास मिला हथियारों का जखीरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट New Delhi: प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन के खिलाफ देशभर में अभियान तेज करने का ऐलान Chandigarh: चंडीगढ़ बना ब्रिक्स स्वास्थ्य सहयोग का केंद्र, आयुष और पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक मंच पर मिला नया आयाम New Delhi: सोनम वांगचुक के इलाज का अगला चरण शुरू, सफदरजंग से मेदांता अस्पताल शिफ्ट Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त
Logo
Uturn Time
खाद्य एवं कृषि मंत्रियों की बैठक में स्टोरेज क्षमता, कस्टम मिलिंग नीति और आगामी सीजन की तैयारियों पर चर्चा; अनाज उठाव में तेजी लाने पर दिया गया जोर
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब में आगामी धान खरीद सीजन से पहले अनाज भंडारण की चुनौती सरकार के सामने बड़ा मुद्दा बनकर उभरी है। राज्य में गेहूं और धान के स्टॉक को खाली कराने के लिए पंजाब सरकार अब केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में तीन मंत्रियों के समूह ने अनाज उठाव की धीमी रफ्तार को लेकर गंभीर चिंता जताई है। सेक्टर-39 स्थित अनाज भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने खरीफ सीजन 2026-27 और रबी सीजन 2027-28 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सामने आया कि जनवरी से जुलाई 2026 तक पंजाब से कुल 75.67 लाख मीट्रिक टन अनाज का उठाव हुआ है। इसमें 37.13 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 38.54 लाख मीट्रिक टन धान शामिल है। हालांकि, सरकार का कहना है कि मौजूदा गति आगामी खरीद सीजन की जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है। 12 लाख टन मासिक उठाव की मांग, मिल रहा सिर्फ 5 लाख टन मंत्री समूह ने बताया कि पंजाब सरकार लगातार केंद्र के समक्ष अनाज की तेज लिफ्टिंग का मुद्दा उठा रही है। राज्य ने हर महीने कम से कम 12 लाख मीट्रिक टन गेहूं और धान उठाने की मांग रखी है, लेकिन वर्तमान में यह दर करीब 5 लाख मीट्रिक टन प्रतिमाह ही है। बैठक में फैसला लिया गया कि इस मामले को लेकर मंत्री समूह जल्द केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री से मुलाकात करेगा और अनाज उठाव में तेजी लाने की मांग रखेगा। धान खरीद के लिए 180 लाख टन का लक्ष्य बैठक में आगामी धान खरीद सीजन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पंजाब ने केंद्रीय पूल के लिए 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मांगा है। इस बार धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत 2,462 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। वहीं, कस्टम मिलिंग नीति का मसौदा मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजा जा चुका है। इसके अलावा रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए केंद्र सरकार द्वारा 132 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किए जाने की संभावना जताई गई है। 181 लाख टन कवर्ड स्टोरेज उपलब्ध अधिकारियों ने बैठक में बताया कि राज्य के पास फिलहाल 181 लाख मीट्रिक टन कवर्ड स्टोरेज क्षमता और 68 लाख मीट्रिक टन खुले भंडारण की व्यवस्था उपलब्ध है। हालांकि, नई खरीद से पहले जगह खाली करना जरूरी है, जिसके लिए तेज उठाव पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में खाद्य विभाग के निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, मार्कफेड एमडी विशेष सारंगल, पनसप एमडी बी. श्रीनिवासन, एफसीआई और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।