ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet
Kishtwar: जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को मदद पहुंचाने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: मान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, अब एसआई नहीं एएसआई रैंक पर होगी सीधी भर्ती Chandigarh: धान खरीद से पहले पंजाब सरकार अलर्ट, 180 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य की तैयारी Fazilka: फाजिल्का में सियासी हलचल तेज, अबोहर मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव पर सबकी नजर Jammu: बारिश बनी यात्रा में बाधा, अमरनाथ-वैष्णो देवी समेत धार्मिक यात्राओं पर ब्रेक जारी Guwahati: ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर, असम में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर Kishtwar: जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को मदद पहुंचाने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार Bhopal: पीथमपुर में औद्योगिक विस्तार को मिलेगी रफ्तार, श्याम सेल एंड पावर ने जताई 1000 करोड़ निवेश की इच्छा Uri: उरी में एलओसी के पास मिला हथियारों का जखीरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट New Delhi: प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन के खिलाफ देशभर में अभियान तेज करने का ऐलान Chandigarh: चंडीगढ़ बना ब्रिक्स स्वास्थ्य सहयोग का केंद्र, आयुष और पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक मंच पर मिला नया आयाम New Delhi: सोनम वांगचुक के इलाज का अगला चरण शुरू, सफदरजंग से मेदांता अस्पताल शिफ्ट Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त
Logo
Uturn Time
किश्तवाड़ के चत्रू क्षेत्र में विदेशी आतंकवादी संगठन को लॉजिस्टिक सहायता देने के आरोप में मोहम्मद रफीक नाइक गिरफ्तार। इससे पहले दो अन्य आरोपित भी पकड़े जा चुके हैं, पूरे सपोर्ट नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान जारी।
किश्तवाड़ (Naren Danu) : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले के चत्रू इलाके में विदेशी आतंकवादियों को सहायता पहुंचाने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी आतंकवादियों की मदद से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान की गई है। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नरेश सिंह ने बताया कि लगातार जांच और विशेष अभियान के बाद पुलिस ने मोहम्मद रफीक नाइक निवासी डवाथर, सिंहपुर को गिरफ्तार किया है। उस पर विदेशी आतंकवादी समूह को सहयोग देने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित चत्रू क्षेत्र में सैफुल्ला ग्रुप के प्रमुख संपर्क सूत्र के रूप में काम कर रहा था और इलाके में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों तक सहायता पहुंचाने में कथित रूप से शामिल था। अधिकारियों के मुताबिक, उसकी गिरफ्तारी मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। पुलिस अब आरोपित के नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और विदेशी आतंकी समूहों से उसके कथित संबंधों की जांच कर रही है। इससे पहले भी पुलिस ने चत्रू निवासी मुनीर अहमद और मशकूर अहमद को आतंकियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकवाद को बढ़ावा देने या आतंकियों को किसी भी तरह की सहायता उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध या देश विरोधी गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।