ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet
New Delhi: सोनम वांगचुक के इलाज का अगला चरण शुरू, सफदरजंग से मेदांता अस्पताल शिफ्ट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: मान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, अब एसआई नहीं एएसआई रैंक पर होगी सीधी भर्ती Chandigarh: धान खरीद से पहले पंजाब सरकार अलर्ट, 180 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य की तैयारी Fazilka: फाजिल्का में सियासी हलचल तेज, अबोहर मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव पर सबकी नजर Jammu: बारिश बनी यात्रा में बाधा, अमरनाथ-वैष्णो देवी समेत धार्मिक यात्राओं पर ब्रेक जारी Guwahati: ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर, असम में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर Kishtwar: जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को मदद पहुंचाने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार Bhopal: पीथमपुर में औद्योगिक विस्तार को मिलेगी रफ्तार, श्याम सेल एंड पावर ने जताई 1000 करोड़ निवेश की इच्छा Uri: उरी में एलओसी के पास मिला हथियारों का जखीरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट New Delhi: प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन के खिलाफ देशभर में अभियान तेज करने का ऐलान Chandigarh: चंडीगढ़ बना ब्रिक्स स्वास्थ्य सहयोग का केंद्र, आयुष और पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक मंच पर मिला नया आयाम New Delhi: सोनम वांगचुक के इलाज का अगला चरण शुरू, सफदरजंग से मेदांता अस्पताल शिफ्ट Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त
Logo
Uturn Time
अस्पताल के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार चिकित्सकीय निगरानी में किया गया स्थानांतरण, रक्त कोशिकाओं की कमी की स्थिति पर डॉक्टरों की नजर; आगे के उपचार के लिए आवश्यक रिपोर्ट और दस्तावेज मेदांता की मेडिकल टीम को सौंपे गए।
नई दिल्ली (Naren Danu) : पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई, ताकि उनका आगे का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी रखा जा सके। सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि शाम 6:40 बजे वांगचुक को मेदांता की मेडिकल टीम को विधिवत सौंप दिया गया। अस्पताल के अनुसार डिस्चार्ज के समय उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य मानक नियंत्रण में थे। हालांकि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि वांगचुक अभी पैनसाइटोपेनिया से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं, श्वेत रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स तीनों का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। इसके अलावा उनका सीरम पोटेशियम स्तर 3.4 एमईक्यू/एल दर्ज किया गया है, जिस पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इलाज की निरंतरता बनाए रखने के लिए मरीज की सभी जांच रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड और उपचार संबंधी दस्तावेज मेदांता अस्पताल की टीम को सौंप दिए गए हैं। अब उनकी आगे की चिकित्सा और स्वास्थ्य निगरानी गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में की जाएगी।