ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet
Bhopal: पीथमपुर में औद्योगिक विस्तार को मिलेगी रफ्तार, श्याम सेल एंड पावर ने जताई 1000 करोड़ निवेश की इच्छा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: मान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, अब एसआई नहीं एएसआई रैंक पर होगी सीधी भर्ती Chandigarh: धान खरीद से पहले पंजाब सरकार अलर्ट, 180 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य की तैयारी Fazilka: फाजिल्का में सियासी हलचल तेज, अबोहर मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव पर सबकी नजर Jammu: बारिश बनी यात्रा में बाधा, अमरनाथ-वैष्णो देवी समेत धार्मिक यात्राओं पर ब्रेक जारी Guwahati: ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर, असम में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर Kishtwar: जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को मदद पहुंचाने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार Bhopal: पीथमपुर में औद्योगिक विस्तार को मिलेगी रफ्तार, श्याम सेल एंड पावर ने जताई 1000 करोड़ निवेश की इच्छा Uri: उरी में एलओसी के पास मिला हथियारों का जखीरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट New Delhi: प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन के खिलाफ देशभर में अभियान तेज करने का ऐलान Chandigarh: चंडीगढ़ बना ब्रिक्स स्वास्थ्य सहयोग का केंद्र, आयुष और पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक मंच पर मिला नया आयाम New Delhi: सोनम वांगचुक के इलाज का अगला चरण शुरू, सफदरजंग से मेदांता अस्पताल शिफ्ट Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त
Logo
Uturn Time
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हुई बैठक में कंपनी ने दूसरी स्टेनलेस स्टील निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। अतिरिक्त भूमि मिलने पर बड़े निवेश और व्यापक रोजगार सृजन का भरोसा जताया।
भोपाल (Naren Danu) : मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर एक और बड़ी पहल सामने आई है। स्टेनलेस स्टील निर्माता श्याम सेल एंड पावर कम्पनी लिमिटेड ने राज्य में करीब 1000 करोड़ रुपये का नया निवेश करने की इच्छा जताई है। कंपनी की योजना धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में दूसरी उत्पादन इकाई स्थापित करने की है। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक संजय अग्रवाल और मुख्य परिचालन अधिकारी दीपक कुमार गौर ने मंगलवार को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर प्रस्तावित परियोजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक हर निवेशक का सरकार स्वागत करती है और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि पीथमपुर में उनकी पहली निर्माण इकाई पहले से संचालित है, जिसमें 550 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और करीब 1,300 लोगों को रोजगार मिला है। अब दूसरी यूनिट के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे एक हजार से अधिक नए रोजगार सृजित होने की संभावना है। कंपनी ने नई परियोजना के लिए पीथमपुर में अतिरिक्त भूमि आवंटित करने का अनुरोध भी सरकार से किया है। औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी को प्रदेश की नई औद्योगिक नीतियों की जानकारी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दूसरी इकाई के लिए 25 एकड़ भूमि पहले ही आवंटित की जा चुकी है, लेकिन परियोजना के विस्तार के लिए कंपनी को और जमीन की आवश्यकता है। बैठक में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के प्रबंध निदेशक चन्द्रमौली शुक्ला सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।