ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet
Jammu: बारिश बनी यात्रा में बाधा, अमरनाथ-वैष्णो देवी समेत धार्मिक यात्राओं पर ब्रेक जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: मान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, अब एसआई नहीं एएसआई रैंक पर होगी सीधी भर्ती Chandigarh: धान खरीद से पहले पंजाब सरकार अलर्ट, 180 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य की तैयारी Fazilka: फाजिल्का में सियासी हलचल तेज, अबोहर मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव पर सबकी नजर Jammu: बारिश बनी यात्रा में बाधा, अमरनाथ-वैष्णो देवी समेत धार्मिक यात्राओं पर ब्रेक जारी Guwahati: ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर, असम में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर Kishtwar: जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को मदद पहुंचाने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार Bhopal: पीथमपुर में औद्योगिक विस्तार को मिलेगी रफ्तार, श्याम सेल एंड पावर ने जताई 1000 करोड़ निवेश की इच्छा Uri: उरी में एलओसी के पास मिला हथियारों का जखीरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट New Delhi: प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन के खिलाफ देशभर में अभियान तेज करने का ऐलान Chandigarh: चंडीगढ़ बना ब्रिक्स स्वास्थ्य सहयोग का केंद्र, आयुष और पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक मंच पर मिला नया आयाम New Delhi: सोनम वांगचुक के इलाज का अगला चरण शुरू, सफदरजंग से मेदांता अस्पताल शिफ्ट Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त
Logo
Uturn Time
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण 18 जुलाई से रोकी गईं चारों यात्राएं अब तक शुरू नहीं हो सकीं। बालटाल, पहलगाम और अन्य पड़ावों पर फंसे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने राहत और भोजन की व्यवस्था की।
जम्मू (Naren Danu) : जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के चलते धार्मिक यात्राओं पर लगी रोक मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रही। श्री अमरनाथ जी यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा, शिव खोड़ी यात्रा और मचैल माता यात्रा को सुरक्षा कारणों से अभी शुरू नहीं किया जा सका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने 18 जुलाई की शाम से ही इन यात्राओं को अस्थायी रूप से रोक दिया था। अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल और नंदीवान-पहलगाम दोनों मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद है। अधिकारियों के अनुसार, बारिश शुरू होने से पहले पंचतरणी और बालटाल बेस कैंप में मौजूद कुछ श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके बाद मौसम बिगड़ने के कारण पवित्र गुफा की ओर जाने वाले मार्ग पर फिर से रोक लगा दी गई। जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास और आशा राम बापू आश्रम में करीब 6000 अमरनाथ यात्री ठहरे हुए हैं। वहीं, कई श्रद्धालु हालात को देखते हुए अपने घरों की ओर लौट चुके हैं। जम्मू से अब तक 2000 से अधिक यात्रियों के वापस जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा गीता भवन में करीब 250 साधु और पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में लगभग 200 साधु रुके हुए हैं। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने यात्रियों की सुविधा के लिए लंगर और अन्य व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अनंतनाग के नंदीवान-पहलगाम क्षेत्र में करीब 2800 तीर्थयात्री मौजूद हैं। इसके अलावा श्रीनगर के पंथा चौक यात्री निवास में 438, गांदरबल के बालटाल में 134 और रामबन के चंदरकोट यात्री निवास में 458 श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 24 जुलाई तक खराब मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। प्रशासन ने साफ किया है कि यात्राएं मौसम की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद ही दोबारा शुरू की जाएंगी।