ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: पंजाब में 2,800 नए राशन डिपो आवंटित, 5.5 लाख कार्डधारकों को घर के पास मिलेगा राशन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
सीएम भगवंत मान ने सौंपे लाइसेंस, बोले- पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार और लोगों को बेहतर सुविधा
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में लाइसेंस वितरित किए। इस पहल से करीब 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को अपने घर के नजदीक राशन मिलने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई डिपो आवंटन नीति के तहत चयन पूरी तरह पारदर्शी और साक्षात्कार आधारित प्रक्रिया से किया गया है। 2,800 नए लाइसेंसों में 633 अनुसूचित जाति, 199 अन्य पिछड़ा वर्ग, 181 पूर्व सैनिक, 39 स्वतंत्रता सेनानी परिवार, 156 दिव्यांगजन और 17 दंगा पीड़ित परिवारों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान में 14 हजार राशन डिपो के माध्यम से 40 लाख परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत मुफ्त गेहूं और 'मेरी रसोई' राशन किट उपलब्ध करा रही है। सरकार का लक्ष्य हर गांव और शहरी क्षेत्र में राशन डिपो स्थापित करना है ताकि लोगों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त डिपो धारकों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि इसे केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि जनसेवा की जिम्मेदारी समझें। विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद परिवारों की सहायता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने राजनीतिक सिफारिशों के आधार पर डिपो बांटे, जबकि वर्तमान सरकार ने मेरिट और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुफ्त बिजली, 'मेरी रसोई' योजना, सड़क सुरक्षा बल और सिंचाई सुधार जैसे कदमों को भी सरकार की उपलब्धियां बताया।