ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Jalandhar: पीएम मोदी का छह महीने में दूसरा पंजाब दौरा, 75 अमृत भारत स्टेशनों के लोकार्पण के साथ सुरक्षा और तैयारियां तेज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
17 जुलाई को जालंधर आएंगे पीएम मोदी, कैंट रेलवे स्टेशन और गुरु रविदास एक्सप्रेस को देंगे सौगात
जालंधर (Naren Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को छह महीने में दूसरी बार जालंधर पहुंचेंगे। इस दौरान वह करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और अमृतसर के छेहरटा से वाराणसी के बीच श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर शुरू की जा रही नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री 1 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर सचखंड डेरा बल्लां पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने संत श्री 1008 स्वामी निरंजन दास महाराज से मुलाकात की थी और आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का नाम 'गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट' रखने की घोषणा की गई थी। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह स्थल पर पांच हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर में बैरिकेडिंग की गई है और प्रधानमंत्री की सुरक्षा संभालने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने मोर्चा संभाल लिया है। पंडाल और मुख्य मंच का निर्माण गुजरात की एक फर्म कर रही है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने लिया तैयारियों का जायजा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने स्टेशन का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को एक साथ राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें जालंधर कैंट स्टेशन भी शामिल है। सतीश कुमार ने कहा कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का आधुनिक तरीके से पुनर्विकास किया गया है और यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पहले हरियाणा के जींद में हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद दोपहर में जालंधर पहुंचेंगे। वहीं, रेलवे देशभर में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और नई रेल लाइनों के विस्तार पर भी तेजी से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री का यह दौरा रेलवे विकास के साथ-साथ पंजाब में भाजपा की राजनीतिक सक्रियता के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।