Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
नई औद्योगिक नीति, सिंगल विंडो सिस्टम और मजबूत वैल्यू चेन का दिया भरोसा; निवेशकों को पंजाब में उद्योग लगाने का न्योता
नई दिल्ली/चंडीगढ़ (Naren Danu) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत टेक्स-2026 के मंच से पंजाब को देश का सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्य बताते हुए वैश्विक निवेशकों और उद्योगपतियों को राज्य में निवेश का खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन, आधुनिक औद्योगिक ढांचा, पारदर्शी नीतियां और उद्योग-अनुकूल माहौल उपलब्ध है, जो निवेश के लिए आदर्श परिस्थितियां प्रदान करता है। भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स-2026 के दौरान पंजाब स्टेट पवेलियन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नई पंजाब इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 लागू की है, जिसके तहत निवेशकों को सिंगल विंडो और फास्टट्रैक सिस्टम के माध्यम से समयबद्ध मंजूरियां दी जा रही हैं। चार साल में दो लाख करोड़ रुपये का निवेश भगवंत मान ने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में पंजाब ने दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया है और करीब पांच लाख रोजगार सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार उद्योगपतियों को भागीदार मानकर काम कर रही है और लालफीताशाही को समाप्त करने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं। पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन पंजाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी ताकत इसकी एकीकृत टेक्सटाइल वैल्यू चेन है। राज्य में कपास उत्पादन से लेकर स्पिनिंग, वीविंग, प्रोसेसिंग, गारमेंट निर्माण और निर्यात तक पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर उपलब्ध है। इससे उत्पादन लागत कम होती है और उद्योगों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलती है। लुधियाना बना टेक्सटाइल की पहचान मान ने कहा कि लुधियाना उत्तर भारत का सबसे बड़ा निटवियर और हौजरी क्लस्टर है। उन्होंने बताया कि देश के ऊनी निटवियर उत्पादन में लुधियाना की लगभग 90 प्रतिशत और हौजरी उत्पादन में करीब 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है। राज्य में वर्धमान, नाहर, मोंटे कार्लो, स्पोर्टकिंग, गंगा एक्रोवूल, सनातन टेक्सटाइल्स, शिंगोरा और ऑक्टेव जैसी प्रमुख कंपनियां कार्यरत हैं। निर्यात और नई तकनीक पर फोकस मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में पंजाब से 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का टेक्सटाइल निर्यात हुआ, जो भारत के कुल टेक्सटाइल निर्यात में लगभग चार प्रतिशत का योगदान है। राज्य सरकार अब टेक्निकल टेक्सटाइल, मेडिकल टेक्सटाइल, स्मार्ट फैब्रिक, स्पोर्ट्सवियर और सस्टेनेबल टेक्सटाइल जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है। निवेशकों को दिया भरोसा भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर बुनियादी ढांचा, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, कौशल विकास, नवाचार और निर्यात प्रोत्साहन के जरिए उद्योगों को हरसंभव सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब केवल उद्योग स्थापित करने की जगह नहीं, बल्कि दीर्घकालिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का मजबूत केंद्र बन रहा है। उन्होंने उद्योग जगत, वैश्विक ब्रांडों, निवेशकों और टेक्नोलॉजी कंपनियों से पंजाब की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार उद्योगों के साथ मिलकर राज्य को देश का अग्रणी विनिर्माण और टेक्सटाइल हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।