Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
“कम्युनिटी किचन से बढ़ेगा आपसी भाईचारा”- ऊर्जा मंत्री ने की प्रधानमंत्री के संदेश की सराहना ऊर्जा मंत्री ने अंबाला कैंट के प्रबुद्ध लोगों के साथ सुना प्रधानमंत्री का लोकप्रिय “मन की बात कार्यक्रम” चंडीगढ़, 25 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हर महीने “मन की बात कार्यक्रम” के माध्यम से देश की जनता से रूबरू होते हैं और अनेकों नई योजनाओं के बारे में देश को बताते हैं। विज आज अंबाला कैंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम में उन्होंने देश के विकास के लिए जनभागीदारी की मुख्य रूप से बात की है। उत्तर प्रदेश में तमसा नदी थी उसे साफ करके उसे ठीक किया गया है। उसी प्रकार, कहीं पर जलाशय ठीक किए गए हैं और सबसे बेहतरीन “कम्यूनिटी किचन” की बात की गई, यह बहुत अच्छा संदेश प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को दिया है। सारे लोग एक स्थान पर बैठकर खाना खाएंगे, आपस में बातचीत करेंगे तो आपस में लोगों के बीच प्रेम भी बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मतदाता दिवस के बारे में भी बात की और उन्होंने पैगाम दिया कि मतदाता दिवस को मनाना चाहिए, अगर आपकी वोट बनती है तो यह जन्मदिन की ही तरह खुशी मनाने का अवसर होता है। मोदी जी देश अपने साथ लेकर चलने के लिए योजना बनाते हैं और भविष्य में भी एआई (आर्टिफिशियल इंटलीजैंस) का एक बहुत बड़ा कार्यक्रम देश में होने जा रहा है जोकि महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। आज एआई का युग है और देश को इसके साथ चलने के लिए भी तैयारी की गई है।