ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
New Delhi: दिल्ली में अवैध निर्माण पर DDA का बड़ा एक्शन प्लान, DDA ने जारी किया नोटिस - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
अतिक्रमण की सूचना मिलने के 72 घंटे के भीतर होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई, फ्लाइंग स्क्वॉड और QRT के लिए नई एसओपी लागू
नई दिल्ली (Naren Danu) : सरकारी और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अब कार्रवाई और तेज होगी। डीडीए ने इस संबंध में फ्लाइंग स्क्वॉड और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के लिए नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SoP) लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत किसी भी सरकारी या डीडीए की भूमि पर अवैध कब्जे या निर्माण की जानकारी मिलने के बाद अधिकतम 72 घंटे के भीतर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है। डीडीए के अधिकारियों के अनुसार, नई एसओपी का उद्देश्य केवल अवैध निर्माण हटाना ही नहीं, बल्कि सरकारी जमीनों को दोबारा अतिक्रमण से बचाना भी है। इसके लिए फील्ड स्तर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया है। नई व्यवस्था के तहत डीडीए ने राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों का गठन किया है। ये टीमें नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण करेंगी और सरकारी व डीडीए की जमीनों पर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की शुरुआती स्तर पर पहचान करेंगी। टीमों को प्रत्येक मामले में जियो-टैग्ड फोटो, तारीख और समय सहित साक्ष्य एकत्र करने होंगे, ताकि कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो और कानूनी प्रक्रिया मजबूत बनी रहे। डीडीए ने चार क्विक रिस्पॉन्स टीमों (QRT) को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के तुरंत बाद ये टीमें मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई करेंगी। ध्वस्तीकरण के बाद उसी दिन कार्रवाई से पहले और बाद की तस्वीरों के साथ विस्तृत रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य होगा। जरूरत पड़ने पर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि रिकॉर्ड सुरक्षित रहे और पारदर्शिता बनी रहे। नई एसओपी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ध्वस्तीकरण के बाद संबंधित फील्ड अधिकारियों की जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी। उन्हें लगातार निगरानी रखनी होगी ताकि खाली कराई गई सरकारी जमीन पर दोबारा अवैध कब्जा न हो सके। इसके लिए आवश्यकतानुसार ड्रोन सर्वेक्षण भी कराया जाएगा और आधुनिक लैंड मॉनिटरिंग सिस्टम को फील्ड निरीक्षण के साथ जोड़ा जाएगा। डीडीए ने यह भी साफ किया है कि केवल सरकारी जमीन ही नहीं, बल्कि डेवलपमेंट एरिया में निजी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ भी संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए भूमि प्रबंधन, इंजीनियरिंग और हॉर्टिकल्चर विभागों की भूमिकाएं स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं, ताकि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्रवाई कर सकें। डीडीए अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से अवैध निर्माण की पहचान और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी होगी। साथ ही सरकारी जमीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राजधानी में नियोजित विकास को बढ़ावा देने में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।