लुधियाना/यूटर्न/13 जुलाई। सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन नजदीक बने केवीएम सिटी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। थ्रेट आने के तुरंत बाद स्कूल स्टाफ ने प्रिंसिपल पंकज को सूचना दी। जिन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना देकर अलर्ट किया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस अधिकारी और बम निरोधक दस्ते पहुंचे। जिन्होंने जांच की। फिलहाल अभी कुछ भी आपतीजनक स्कूल से नहीं मिला है। धमकी मिलने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। पेरेंट्स बच्चों को लेने स्कूलों में पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमों ने सर्च की। स्कूल के प्रिंसिपल पंकज जोशी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े बजे स्कूल को एक ईमेल आया था। ईमेल कहा से आया है यह पता नहीं है। ईमेल में बम थ्रेट ऐसा कुछ लगा है। पुलिस को सूचना दी है अब पुलिस जांच कर रही है। ईमेल में कुछ क्लियर नहीं है कि किस एजेंसी ने थ्रेट की है।
---