ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hoshiarpur: दिव्यांगों की शिकायतों पर अब तीन माह में कार्रवाई अनिवार्य, पंजाब सरकार के सख्त निर्देश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
राज्य दिव्यांगजन आयुक्त के आदेशों की अनदेखी पर बढ़ेगी विभागों की जवाबदेही, एक्शन टेकन रिपोर्ट देना होगा जरूरी
होशियारपुर (Naren Danu) : पंजाब सरकार ने दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर सभी सरकारी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग (डिसेबिलिटी सेल) की ओर से जारी आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी निकायों को राज्य दिव्यांगजन आयुक्त के निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देशों के अनुसार राइट्स ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटी एक्ट, 2016 के तहत राज्य दिव्यांगजन आयुक्त द्वारा जारी किसी भी आदेश, सिफारिश या नोटिस पर संबंधित विभाग को अधिकतम तीन महीने के भीतर कार्रवाई कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय को भेजनी होगी। यदि किसी विभाग के लिए किसी सिफारिश को लागू करना संभव नहीं है, तो उसे निर्धारित अवधि के भीतर लिखित रूप में कारण बताना होगा। इसकी जानकारी राज्य दिव्यांगजन आयुक्त के साथ-साथ संबंधित शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध करानी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ निपटाया जाए। प्रशासनिक देरी या प्रक्रियागत बाधाओं के कारण किसी भी पात्र व्यक्ति को उसके कानूनी अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि नए निर्देशों से शिकायत निस्तारण प्रणाली अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी। साथ ही विभागों की जिम्मेदारी तय होने से मामलों को लंबे समय तक लंबित रखने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य दिव्यांगजन आयुक्त के आदेशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों या विभागों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।