ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: 'मिशन आरंभ' से 1.6 लाख परिवार जुड़े, बच्चों की शुरुआती शिक्षा को मिला डिजिटल सहारा: डॉ. बलजीत कौर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
व्हाट्सऐप आधारित कार्यक्रम के जरिए 23 जिलों में अभिभावकों और 26 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब सरकार ने प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए शुरू किए गए 'मिशन आरंभ' के तहत अब तक राज्य के 1.6 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंच बनाई है। व्हाट्सऐप आधारित इस डिजिटल पहल के माध्यम से अभिभावकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़कर बच्चों की शुरुआती शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में संचालित इस कार्यक्रम को 'प्रथम' और 'रॉकेट लर्निंग' के सहयोग से लागू किया गया है। इसका उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शुरुआती शिक्षा में सक्रिय भागीदार बनाना और घर पर ही सीखने का बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि 'मिशन आरंभ' का विस्तार राज्य के सभी 23 जिलों तक हो चुका है। कार्यक्रम से 26,209 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जुड़े हैं, जिनमें करीब 70 प्रतिशत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाली लगभग 35 प्रतिशत कार्यकर्ताओं को 'गोल्ड मेडल' और 'सुपरस्टार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता' के रूप में सम्मानित भी किया गया है। कार्यक्रम के तहत अभिभावकों को हर सप्ताह गतिविधि कैलेंडर, रोजाना शिक्षण वीडियो, इंटरैक्टिव क्विज और आयु-उपयुक्त शिक्षण सामग्री व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजी जाती है। इससे बच्चों की भाषा, बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक क्षमताओं के विकास में मदद मिल रही है। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और परिवारों के बीच नियमित संवाद भी मजबूत हुआ है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि 'मिशन आरंभ' तकनीक और सामुदायिक सहभागिता के जरिए बच्चों की शुरुआती शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।