Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल, देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब मांगने का ऐलान
नई दिल्ली (Naren Danu) : कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि मामले में अब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना इस बात का संकेत है कि उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रही है। इसी क्रम में शनिवार को देशभर के 26 स्थानों पर पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 9 स्थानों पर प्रेस वार्ता हुई थी, जबकि रविवार को 13 और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की योजना है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।