Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Chandigarh: पंजाब निकाय चुनावों में धांधली का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल से की जांच और दोबारा चुनाव की मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
फाइलें फेंकीं, संयम से न्याय: कोर्टरूम में हंगामा और जजों का शांत रवैया खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप का 'जनाज़ा', 'लाश' और गूंजे मौत के नारे सावधान: आपके अकाउंटेंट का व्हाट्सएप हैक कर ऑनर के नाम का जाली नंबर बना हो सकता है बड़ा फ्रॉड ! महादेव ऐप घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट, फर्जी पासपोर्ट बनवाया, कारोबारी साथी की 940 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क Chandigarh: पंजाब निकाय चुनावों में धांधली का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल से की जांच और दोबारा चुनाव की मांग Nagpur: ब्रिक्स देशों को गडकरी का आह्वान- मिलकर बनाएं सुरक्षित, हरित और भविष्य की परिवहन व्यवस्था Panchkula: एसडीएम की मतदाताओं से अपील 3 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा 'सतलुज' फ़िल्म का असर: वोट से ज़्यादा गरमा-गरमी ? पंजाब कांग्रेस में कलह: चन्नी गुट को नया कप्तान चाहिए, बघेल ने अपनी 'पोस्ट-मैन' वाली भूमिका साफ़ की अवैध संबंधों के शक में गर्भवती पत्नी की हत्या, पेट में जुड़वा बच्चों की भी मौत सेंट्रल जेल में बंद हवालाती की मौत, परिवार ने समय पर इलाज न मिलने के लगाए आरोप Chandigarh: पंजाब में दौड़ेंगी 1,279 नई सरकारी बसें, दो दशक का सबसे बड़ा परिवहन विस्तार: हरपाल सिंह चीमा
Logo
Uturn Time
अबोहर-कपूरथला समेत कई नगर निकायों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ का दावा, प्रशासनिक दुरुपयोग के लगाए आरोप
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब में शहरी निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में मेयर व अध्यक्ष पद के चुनावों पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से हस्तक्षेप की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि कई स्थानों पर चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से नहीं चली और प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल कर परिणाम प्रभावित किए गए। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की सबसे निचली और महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन हालिया चुनावों में नियमों और संवैधानिक भावना की अनदेखी की गई। पार्टी ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच, संबंधित रिकॉर्ड की जांच और प्रभावित निकायों में दोबारा चुनाव कराने की मांग रखी। अबोहर बना भाजपा के आरोपों का केंद्र भाजपा ने अबोहर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा आपत्ति जताई। पार्टी का कहना है कि सदन में भाजपा के पास बहुमत होने के बावजूद मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से नहीं अपनाया गया और आप उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया गया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि हाथ खड़े करवाकर मतदान कराने की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप नहीं थी। पार्टी ने दावा किया कि पार्षदों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया और बाद में चुनाव स्थगित करने की घोषणा ने पूरी प्रक्रिया पर संदेह पैदा कर दिया। कपूरथला चुनाव पर भी उठे सवाल भाजपा ने कपूरथला नगर निगम का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि बहुमत की स्थिति अलग होने के बावजूद अध्यक्ष पद का चुनाव प्रभावित किया गया। पार्टी के अनुसार कुछ पार्षदों को बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया, जिससे सदन की वास्तविक संख्या और स्थिति बदल गई। भाजपा ने मांगे दस्तावेज, वीडियोग्राफी और जांच भाजपा ने राज्यपाल से मांग की है कि अबोहर, कपूरथला, राजपुरा, बरनाला सहित अन्य निकायों की चुनावी प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच कराई जाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि जहां सत्ताधारी दल के पास पर्याप्त समर्थन नहीं था, वहां भी अधिकारियों के माध्यम से परिणाम प्रभावित किए गए। भाजपा ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और भविष्य के निकाय चुनावों में प्रशासन की निष्पक्ष भूमिका सुनिश्चित करने की मांग की है।