Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Chandigarh: पंजाब में दौड़ेंगी 1,279 नई सरकारी बसें, दो दशक का सबसे बड़ा परिवहन विस्तार: हरपाल सिंह चीमा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
फाइलें फेंकीं, संयम से न्याय: कोर्टरूम में हंगामा और जजों का शांत रवैया खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप का 'जनाज़ा', 'लाश' और गूंजे मौत के नारे सावधान: आपके अकाउंटेंट का व्हाट्सएप हैक कर ऑनर के नाम का जाली नंबर बना हो सकता है बड़ा फ्रॉड ! महादेव ऐप घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट, फर्जी पासपोर्ट बनवाया, कारोबारी साथी की 940 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क Chandigarh: पंजाब निकाय चुनावों में धांधली का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल से की जांच और दोबारा चुनाव की मांग Nagpur: ब्रिक्स देशों को गडकरी का आह्वान- मिलकर बनाएं सुरक्षित, हरित और भविष्य की परिवहन व्यवस्था Panchkula: एसडीएम की मतदाताओं से अपील 3 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा 'सतलुज' फ़िल्म का असर: वोट से ज़्यादा गरमा-गरमी ? पंजाब कांग्रेस में कलह: चन्नी गुट को नया कप्तान चाहिए, बघेल ने अपनी 'पोस्ट-मैन' वाली भूमिका साफ़ की अवैध संबंधों के शक में गर्भवती पत्नी की हत्या, पेट में जुड़वा बच्चों की भी मौत सेंट्रल जेल में बंद हवालाती की मौत, परिवार ने समय पर इलाज न मिलने के लगाए आरोप Chandigarh: पंजाब में दौड़ेंगी 1,279 नई सरकारी बसें, दो दशक का सबसे बड़ा परिवहन विस्तार: हरपाल सिंह चीमा
Logo
Uturn Time
बस बेड़ा 2,267 से बढ़कर होगा 3,546, सीसीटीवी, जीपीएस और यूपीआई टिकटिंग से लैस होंगी नई बसें
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब सरकार ने राज्य के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्त एवं परिवहन मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की है कि पंजाब के सरकारी बस बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल की जाएंगी। इसके बाद राज्य में सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी, जो करीब 56 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि होगी। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय में सरकारी बस बेड़े का यह सबसे बड़ा विस्तार है। उन्होंने दावा किया कि इस विस्तार के बाद पंजाब सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने 696 साधारण बसों की खरीद का ऑर्डर पहले ही जारी कर दिया है। इनमें से 387 बसें पनबस और 309 बसें पीआरटीसी के बेड़े में शामिल की जाएंगी। करीब 300 बसें नवंबर 2026 तक सड़कों पर उतरने की संभावना है, जबकि बाकी बसें दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से शामिल की जाएंगी। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने के लिए पीआरटीसी के लिए 100 मिडी बसें खरीदी जा चुकी हैं, जो सितंबर 2026 तक सेवा में आ जाएंगी। इस तरह प्रत्यक्ष खरीद के जरिए कुल 796 बसें शामिल की जाएंगी। सुरक्षा और डिजिटल सुविधाओं से लैस होंगी नई बसें परिवहन मंत्री ने बताया कि नई बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें डैशकैम, आंतरिक सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और यूपीआई आधारित इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों में करीब 54 प्रतिशत महिलाएं हैं। नई बसों में सीसीटीवी कैमरे लगने से महिलाओं समेत सभी यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का माहौल मिलेगा। कम सेवा वाले क्षेत्रों तक पहुंचेगी बस सुविधा हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बसों की तैनाती वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी। कम बस सुविधा वाले मार्गों की पहचान के लिए सैटेलाइट आधारित यात्रा पैटर्न सर्वेक्षण कराया जा रहा है, ताकि जरूरत वाले क्षेत्रों में अधिक बसें उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि नई बसों से व्यस्त मार्गों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे और उन गांवों व कस्बों तक भी सरकारी परिवहन सुविधा पहुंचाई जाएगी, जहां अभी नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है। प्रति लाख आबादी पर बढ़ेंगी सरकारी बसें मंत्री ने बताया कि वर्तमान में पंजाब में प्रति एक लाख आबादी पर करीब 7 सरकारी बसें उपलब्ध हैं। नए विस्तार के बाद यह संख्या बढ़कर करीब 12 बसें प्रति लाख आबादी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक परिवहन नेटवर्क पंजाब के लोगों को किफायती, सुरक्षित, विश्वसनीय और सुलभ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।